गांव-गांव बटेंगे पीले चावल, बेटियों के कन्यादान में शामिल होंगे लाखों लोग
छतरपुर। देश के प्रख्यात तीर्थ क्षेत्र बागेश्वर धाम ग्राम गढ़ा में एक मार्च से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले 5वें 151 कन्या विवाह महोत्सव एवं अतिविष्णु महायज्ञ में इस बार देश-प्रदेश के साथ-साथ जिले के हर गांव से भी लाखों लोग शामिल होंगे। सोमवार को बागेश्वर धाम पर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के साथ राजनगर, गौरिहार और लवकुशनगर जनपद पंचायत के सैकड़ों सरपंचों और पंचायत सचिवों ने सौजन्य भेंट कर यह संकल्प लिया। बैठक में जनपद सीईओ राकेश शुक्ला, गोविंद सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे।
इस बैठक में पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सभी सरपंचों और पंचायत सचिवों से आह्वान किया कि इस वर्ष बागेश्वर धाम पर 151 कन्याओं का नि:शुल्क विवाह समारोह 8 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसके पहले 1 मार्च से 7 मार्च तक धाम पर विश्व कल्याण और शहीदों की आत्मशांति हेतु श्रीअति विष्णु महायज्ञ एवं पं. इन्द्रेश महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में बेटियों के कन्यादान के लिए सभी लोग आमंत्रित हैं। इस मौके पर बागेश्वर महाराज की अपील के बाद सरपंच, सचिवों ने कहा कि वे इस कार्यक्रम के लिए अपने-अपने गांव में पीले चावल वितरित कर लोगों को आमंत्रित करेंगे।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा