पानी के टैंक में डूबा योग शिक्षक, मौत
छतरपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र में बीते रोज एक योग शिक्षक की पानी के टैंक में डूबने से दुखद मौत हो गई। बताया गया है कि हरपालपुर निवासी राम सिंह कराठा वाले के निजी फार्म हाउस पर मछली पालन के लिए बड़े टैंक का निर्माण किया गया है। बुधवार की देर शाम राम सिंह का बेटा जीतेंद्र सिंह अपने दोस्त अभिषेक सिंह राय (33) पिता रामकृपाल राय, के साथ टैंक में नहा रहा था। अभिषेक इंदौर में योग शिक्षक के रूप में कार्यरत था और गर्मी की छुट्टियों में हरपालपुर आया था। नहाने के दौरान अभिषेक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पानी में काफी खोजबीन के बाद अभिषेक का शव मिला। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की रणनीति, Indian National Congress ने बंगाल में बढ़ाई चुनावी ताकत
छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार