धुबेला म्यूजियम के पास युवक-युवती पर हमला
नौगांव। नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मऊसहानिया धुबेला म्यूजियम के पास तालाब किनारे बैठे एक युवक और उसकी मंगेतर के साथ अज्ञात युवकों ने मारपीट, छेडख़ानी और जान से मारने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फरियादी शुभ मिश्रा निवासी छतरपुर ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी मंगेतर के साथ धुबेला म्यूजियम के पीछे तालाब के किनारे बैठे थे। तभी शैलेंद्र यादव निवासी धमची, दीपक यादव निवासी नौगांव, विनीत घोष निवासी महेवा बुलड और एक नाबालिग आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे। आरोपियों ने शराब पीने के लिए दो हजार रुपये की मांग की। इनकार करने पर उन्होंने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी, गाली-गलौज की, छेडख़ानी की और जान से मारने की नीयत से युवक को पानी में डुबोकर मारने का प्रयास भी किया।
सूत्रों के अनुसार ये आरोपी लंबे समय से धुबेला क्षेत्र की पहाडिय़ों पर आने वाले युवकों के साथ मारपीट व लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पूरे घटनाक्रम में 7-8 युवक शामिल बताए जा रहे हैं, हालांकि रिपोर्ट में चार नाम दर्ज कराए गए थे।
अपराध क्रमांक 313/26 के तहत धारा 126(2), 296बी, 119(1), 115(2), 351(3), 109(1), 74 एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 14 मई 2026 को शैलेंद्र यादव और दीपक यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। नाबालिग आरोपी को बाल न्यायालय छतरपुर में अपहेंडेड फॉर्म भरकर पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
कक्षा 5वीं के 14 एवं कक्षा 8वीं के 27 निजी स्कूलों की मान्यता समाप्त करने के संबंध में नोटिस
धुबेला म्यूजियम के पास युवक-युवती पर हमला
किशनगढ़ थाने में दर्ज बड़ा मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई टीम पर दूसरा हमला, आंसू गैस का इस्तेमाल
भारत-ऑस्ट्रेलिया वायु सेना की बैठक में भविष्य की रक्षा रणनीति पर बातचीत
छतरपुर में कंपनी सुपरवाइजर का फिल्मी अंदाज में अपहरण