नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया युवक
नौगांव। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और विक्रय की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौगांव पुलिस ने एक युवक को बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
नौगांव थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि बीती रात पेट्रोलिंग के दौरान नयागांव रोड पर एक युवक द्वारा नशीली सामग्री बेचने के लिए ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। युवक के पास मिले कागज के बॉक्स में कोडीन फास्फेट एंड क्लोरफिनिरामाइन मालेट सीरप की अलग-अलग कंपनियों एक्सप्लोन, कोडीस्टार, स्विझकोडीन की कुल 145 सीसी मिलीं। उक्त दवाओं के दस्तावेज मांगे गए थे लेकिन युवक के पास दस्तावेज नहीं थे। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त दवाओं का सेवन, युवाओं द्वारा नशे के लिए किया जाता है। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम कृष्ण मोहन त्रिपाठी पिता देवनारायण त्रिपाठी निवासी नौगांव बताया है। पूछताछ में उसने यह भी बताया है कि उक्त दवाएं उसे उत्तरप्रदेश के महेबा जिले के अजनर थाना अंतर्गत आने वाले बेलाताल कस्बे के निवासी मनोज रिछारिया द्वारा सप्लाई की गई थीं। पुलिस द्वारा सप्लायर मनोज रिछारिया की तलाश की जा रही है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला