संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
बड़ामलहरा। बड़ामलहरा थाना अंतर्गत नगर में शनिवार की शाम होटल में ठहरे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। गुस्साए युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नगर में चक्काजाम कर दिए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम खुल सका। वहीं रविवार की दोपहर मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को अस्पताल पहुंची बड़ामलहरा विधायक रामसिया भारती ने परिजनों ने मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक प्रद्युम्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे।
मृतक के भाई जयपाल सिंह परमार ने बताया कि शनिवार की शाम तकरीबन 5:30 बजे बड़ामलहरा के आयुष होटल में ग्राम सिरोंज निवासी 25 वर्षीय अरविंद सिंह परमार की लाश मिली जिसे होटल संचालक राजकुमार चौहान अस्पताल में छोड़कर चले गए। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर आवेश में आकर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया।
इस दौरान कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की मीलों तक लंबी कतार लग गई। तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश से जाम खोला गया।
इस दौरान परिजन प्रशासनिक अधिकारियों से होटल संचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ करने की मांग करते दिखे। चूंकि रात्रि हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। संदिग्ध हालत में हुई युवक की मौत कई प्रश्न चिन्ह अंकित कर रही है। बहरहाल पुलिस ने परिजनों से जांचकर जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।
जाम खुलवाने में पुलिस अनुविभाग बड़ा मलहरा एसडीओपी रोहित अलावा, तहसीलदार आलोक जैन, टीआई जितेन्द्र वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अमले के साथ राजनेता आनंद सिंह की प्रमुख भूमिका रही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला