कक्षा नौ की छात्रा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
अमरोहा । जिले के हसनपुर में कक्षा नौ की छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली मजदूर की बेटी नगर के ही एक इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। दो दिन पूर्व छात्रा घर से स्कूल गई थी लेकिन नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि मोहल्ले का ही एक युवक छात्रा को बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस से शिकायत होने के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की और छात्रा की तलाश शुरू की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि छात्रा को बरामद कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने