अलग-अलग स्थानों पर युवक-युवती ने की आत्महत्या
छतरपुर। रविवार को जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर युवक-युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले सामने आए हैं। पहला मामला ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सींगौन का है, जहां के रहने वाले रामप्रसाद कुशवाहा की 17 वर्षीय पुत्री मोहनी ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे घर एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दूसरा मामला गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डिकौली का है जहां 45 वर्षीय दयालू पुत्र मुलुआ कुशवाहा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। परिजनों से जानकारी मिली है कि शनिवार की रात करीब 10 बजे दयालू ने खेत पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जब हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां रविवार की सुबह करीब 9 बजे उसन दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दयालू का शव परिजनों को सौंपा दिया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु की है।
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition