छतरपुर की अंशिका को मिला तरन्नुम नवाज अवार्ड
छतरपुर। युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित किए गए तरन्नुम नवाज (अखिल भारतीय गजल गायन प्रतियोगिता) का फाइनल बीते रोज संपन्न हो गया है। प्रतियोगिता में देश भर के 10 प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। उक्त प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में छतरपुर की अंशिका रजोतिया ने प्रथम स्थान हासिल कर तरन्नुम नवाज अवार्ड जीता है। वहीं सीनियर वर्ग में हरिद्वार के विपुल रूहेला प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक विश्व प्रसिद्ध गजल गायक चंदनदास एवं विविध भारती के उद्घोषक यूनुस खान रहे। प्रथम सत्र में प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को अचंभित किया, जबकि दूसरा सत्र गजल ओ गुफ्तगू का रहा, जिसमें यूनुस खान एवं चंदनदास के बीच हुई दिलचस्प बातचीत का सुनने वालों ने लुत्फ उठाया। तीसरे सत्र में प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया।
बरगी के सालीवाड़ा में खूनी वारदात, दो पक्षों के टकराव में युवक की मौत
थलापति विजय की 'जन नायकन' पर बड़ा विवाद, लीक से 150 करोड़ के नुकसान का दावा
कनाडा पर टैरिफ की मार, वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ सकती है हिस्सेदारी
प्रदर्शन पर बढ़ा सियासी घमासान, CJP ने पुलिस की चोटों पर दिया बयान
सियासी घमासान के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार का बड़ा संकेत
मेक इन इंडिया को नई ताकत, HAL-Safran समझौते के बाद भारत बनेगा एयरो इंजन निर्माण का केंद्र
करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं 'फिरकी मास्टर', 25 करोड़ के घर में जीते हैं शाही जिंदगी
इंदौर में रियल एस्टेट कंपनी पर शिकंजा, 55.80 लाख की धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरू
अमेरिका में होगा 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, भारत में इस दिन और समय होगा रिलीज