सेन समाज ने मनाया हिंदू नव वर्ष
छतरपुर। जिला सेन समाज द्वारा महल रोड स्थित गणेश मंदिर में हिन्दू नववर्ष के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेन समाज के अध्यक्ष हेमराज वर्मा ने कहा कि यह केवल नववर्ष का आरंभ नहीं है बल्कि प्रकृति और सनातन संस्कृति के साथ उत्सव मनाने का पर्व है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। तदोपरांत आगामी रामनवमीं पर्व के लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेन समाज शोभायात्रा और राम भक्तों का भव्य स्वागत करेगा और इसके लिए समाज द्वारा विशाल स्वागत द्वार बनाया जाएगा। बैठक में महासचिव राजेंद्र सेन, नंदकिशोर ओमर, हरचरन सेन, लल्लू लाल सेन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।
बरगी के सालीवाड़ा में खूनी वारदात, दो पक्षों के टकराव में युवक की मौत
थलापति विजय की 'जन नायकन' पर बड़ा विवाद, लीक से 150 करोड़ के नुकसान का दावा
कनाडा पर टैरिफ की मार, वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ सकती है हिस्सेदारी
प्रदर्शन पर बढ़ा सियासी घमासान, CJP ने पुलिस की चोटों पर दिया बयान
सियासी घमासान के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार का बड़ा संकेत
मेक इन इंडिया को नई ताकत, HAL-Safran समझौते के बाद भारत बनेगा एयरो इंजन निर्माण का केंद्र
करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं 'फिरकी मास्टर', 25 करोड़ के घर में जीते हैं शाही जिंदगी
इंदौर में रियल एस्टेट कंपनी पर शिकंजा, 55.80 लाख की धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरू
अमेरिका में होगा 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, भारत में इस दिन और समय होगा रिलीज