मतंगेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
खजुराहो। हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन नगर के मतंगेश्वर मंदिर में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। प्रात: 4 बजे से ही भक्तों के आगमन का सिलसिला शुरु हो गया था, जो देर शाम तक चलता रहा। मंदिर के समीप मौजूद शिवसागर तालाब में स्नान करने के बाद भक्तों ने भोलेनाथ को जल चढ़ाया और मंदिर के बाहर दान-पुण्य किया। मंदिर पहुंचने वाले भक्तों में सिर्फ स्थानीय लोग नहीं थे, बल्कि समूचे बुंदेलखंड के लोग शामिल थे। मंदिर आने वाले भक्तों की संख्या को ध्यान में रखकर खजुराहो पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। घाट और मंदिर के पास खजुराहो थाना प्रभारी सुरभि शर्मा द्वारा पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने एक दिन पहले ही तालाब के घाट की साफ-सफाई कराई थी जिससे भक्तों को स्नान और पूजा-अर्चना में समस्या नहीं हुई।
बरगी के सालीवाड़ा में खूनी वारदात, दो पक्षों के टकराव में युवक की मौत
थलापति विजय की 'जन नायकन' पर बड़ा विवाद, लीक से 150 करोड़ के नुकसान का दावा
कनाडा पर टैरिफ की मार, वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ सकती है हिस्सेदारी
प्रदर्शन पर बढ़ा सियासी घमासान, CJP ने पुलिस की चोटों पर दिया बयान
सियासी घमासान के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार का बड़ा संकेत
मेक इन इंडिया को नई ताकत, HAL-Safran समझौते के बाद भारत बनेगा एयरो इंजन निर्माण का केंद्र
करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं 'फिरकी मास्टर', 25 करोड़ के घर में जीते हैं शाही जिंदगी
इंदौर में रियल एस्टेट कंपनी पर शिकंजा, 55.80 लाख की धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरू
अमेरिका में होगा 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, भारत में इस दिन और समय होगा रिलीज