रेत का अवैध परिवहन कर रहे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
छतरपुर। गुरुवार को जिला मुख्यालय के दो स्थानों से एसडीएम और तहसीलदार ने रेत का अवैध परिवहन कर रहे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए हैं। पंचनामा कार्रवाई के बाद जप्त वाहनों को सिविल लाइन थाना के हवाले किया गया है।
राजस्व निरीक्षक अखिलेश बबेले ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अधिकारियों को लगातार रेत का अवैध परिवहन किए जाने संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। उक्त शिकायतों को संज्ञान में लेकर गुरुवार को एसडीएम अखिल राठौर और तहसीलदार संदीप तिवारी ने शहर के सटई रोड और पठापुर रोड पर दबिश दी। सटई रोड पर रेत का परिवहन करते मिले 5 ट्रैक्टरों को रोककर, चालकों से दस्तावेज में मांगे गए जो कि उनके पास नहीं मिले। इसके बाद अधिकारियों ने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर सिविल लाइन थाना में रखवाया। कार्रवाई के दौरान आरआई देवेन्द्र पटैरिया, पटवारी पुष्पेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जो वाहन जप्त किए गए हैं उनमें अरुण प्रताप सिंह के दो तथा रमाशंकर शुक्ला, देवेन्द्र मिश्रा और रूपकिशोर मिश्रा का एक-एक वाहन शामिल है।
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
NEET को लेकर विपक्ष का बड़ा दांव, राहुल गांधी ने बुलाई कांग्रेस सांसदों की बैठक
24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश, CJP प्रोटेस्ट पर सरकार ने रखा अपना पक्ष
मासूम से अपराध के आरोप में मौलाना पर शिकंजा, हापुड़ पुलिस कर रही जांच
मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध