निजी स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार
छतरपुर। नया शिक्षण सत्र शुरु होने के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जिले के निजी स्कूलों की निगरानी शुरु कर दी गई है। जिला प्रशासन की मंशा अभिभावकों को विद्यालयों द्वारा बनाए जाने वाले अनैतिक दबाव से बचाना है। गुरुवार को एसडीएम अखिल राठौर और तहसीलदार संदीप तिवारी ने जिला मुख्यालय के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल और क्रिश्चियन स्कूल का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबों और गणवेश का विक्रय न हो। इसके अलावा विद्यालय की फीस सहित अन्य सुविधाओं को भी जांच गया। एसडीएम श्री राठौर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मेला ग्राउंड में अभिभावकों के लिए पुस्तक एवं गणवेश मेला लगाया है। जिन किताब विक्रेताओं ने अभी तक मेले में अपने स्टॉल नहीं लगाए हैं, उन्हें स्टॉल लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
NEET को लेकर विपक्ष का बड़ा दांव, राहुल गांधी ने बुलाई कांग्रेस सांसदों की बैठक
24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश, CJP प्रोटेस्ट पर सरकार ने रखा अपना पक्ष
मासूम से अपराध के आरोप में मौलाना पर शिकंजा, हापुड़ पुलिस कर रही जांच
मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध