सर्पदंश से महिला की मौत, जानलेवा साबित हुई झाड़-फूंक
छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बारी में घरेलू काम करते समय एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। चूंकि परिजन उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद झाड़-फूंक के लिए ले गए थे जिस कारण से उसका उचित उपचार नहीं हो सका और अंतत: महिला की जान चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बारी निवासी संतू पाल की 32 वर्षीय पत्नी रामबाई पाल सोमवार को घर में झाड़ू लगा रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजन तुरंत उसे मोटरसाइकिल से छतरपुर जिला अस्पताल ले आए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद परिजन रामबाई को झाड़-फूंक के लिए रतनगढ़ माता मंदिर और ग्राम सिमरधा ले गए। हालांकि जब वहां से कोई राहत नहीं मिली, तो परिजन दोबारा जिला अस्पताल लौटे, लेकिन तब तक रामबाई ने दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों द्वारा मृत्यु की पुष्टि किए जाने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि यदि परिजन समय पर उचित चिकित्सा सुविधा पर ध्यान देते, तो रामबाई की जान बचाई जा सकती थी।
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताई वजह
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत