छतरपुर में ओवरलोडिंग पर नहीं लग रहा अंकुश, आरटीओ की कार्रवाई सवालों के घेरे में
छतरपुर। शहर में आरटीओ विभाग की अनदेखी के चलते सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कंडम (पुरानी और जर्जर) बसें बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिनमें न केवल ओवरलोड सवारियां भरकर लाई जा रही हैं, बल्कि बसों की छतों पर भारी मात्रा में सामान भी लादा जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ये ओवरलोड बसें दुर्घटनाओं को न्यौता दे रही हैं, लेकिन आरटीओ विभाग मौन है। गौर करने वाली बात यह है कि जिन वस्तुओं को नियमों के अनुसार इस प्रकार से ढोया ही नहीं जा सकता, वे भी धड़ल्ले से इन बसों पर लादी जा रही हैं।
इस पूरे मामले में जब आरटीओ अधिकारी मधु सिंह से बात की गई, तो उनका कहना था कि समय-समय पर विभाग की ओर से चालानी कार्रवाई की जाती है। हालांकि, धरातल पर इन कार्रवाइयों का असर नजर नहीं आ रहा।
सवाल यह उठता है कि जब सड़कों पर कानून को इस तरह खुलेआम तोड़ा जा रहा है, तो विभाग की कार्रवाई महज कागजों तक ही सीमित क्यों है? प्रशासन को इस ओर सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला
समुद्री सीमा विवाद ने फिर बढ़ाया तनाव, चीन-फिलीपींस के बीच वॉटर कैनन बना वजह
रेल मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां तेज, टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ
दिल्ली में प्रदर्शन का असर, इंटरनेट सेवा पर रोक और कई मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन विवाद पर बढ़ी कानूनी हलचल, CJI को लिखे पत्र में रखी गई अहम दलीलें
काजल अग्रवाल ने सुनाया अनोखा फैन मोमेंट, टैटू दिखाने की हरकत ने किया हैरान
हेट क्राइम या सामान्य हमला? न्यूयॉर्क पुलिस हर पहलू से कर रही जांच