हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपण एवं श्रमदान का आयोजन
छतरपुर। ताम्रकार समाज नवयुवक मंडल, छतरपुर द्वारा हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर वृक्षारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने न केवल वृक्षारोपण किया, बल्कि यह संकल्प भी लिया कि लगाए गए पौधों की सेवा तब तक करेंगे जब तक वे स्वयं छाया देने योग्य न हो जाएं।
नवयुवक मंडल के अध्यक्ष आनंद ओमप्रकाश ताम्रकार ने बताया कि हर अमावस्या को समाज द्वारा इसी प्रकार का श्रमदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने छतरपुर जिले के सभी सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देकर समाज और प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाएं।
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला
समुद्री सीमा विवाद ने फिर बढ़ाया तनाव, चीन-फिलीपींस के बीच वॉटर कैनन बना वजह
रेल मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां तेज, टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ
दिल्ली में प्रदर्शन का असर, इंटरनेट सेवा पर रोक और कई मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन विवाद पर बढ़ी कानूनी हलचल, CJI को लिखे पत्र में रखी गई अहम दलीलें
काजल अग्रवाल ने सुनाया अनोखा फैन मोमेंट, टैटू दिखाने की हरकत ने किया हैरान