युवा संगम नाम से रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला संपन्न
छतरपुर। जिला प्रशासन छतरपुर के निर्देशन में 25 जून 2025 को प्रात: 10:30 बजे से महाराजा छत्रसाल बुन्देलखंड विश्वविद्यालय परिसर में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी एस.के. जैन ने बताया कि युवा संगम के लिए कुल 484 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया था। जिसमें टाटा मोटर्स द्वारा 58 आवेदक, एल.जी. इलेक्ट्रानिक्स 55 आवेदक, पेटीएम प्राईवेट लिमिटेड 9 आवेदक, यशस्वी स्किल बेंचर 26 आवेदक, एसआईएसएस सिक्योरिटी भिलाई 11 आवेदक, क्विस कॉर्प 16 आवेदक, डीम लाईन इंटर प्राईजेज द्वारा 35 आवेदक, आईसेट छतरपुर द्वारा 22 आवेदक, शिवशक्ति बायोटेक द्वारा 35 आवेदक, एलआईसी छतरपुर द्वारा 35, एसबीआई लाइफ छतरपुर द्वारा 35, सनसूर प्राईवेट लिमिटेड छतरपुर द्वारा 35 इस प्रकार कुल 372 आंकाक्षी युवाओं का प्रांरमिक चयन किया गया।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र छतरपुर द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 14 आवेदको को राशि रुपये 115.30 लाख का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त भाग लेने वाले युवा आकांक्षियों के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, हीमोग्लोबिन, बी.एम.आई, ब्लड प्रेशर की जांच युवा परामर्श सेवाएं, मनहित मोबाइल ऐप उमंग, हेल्पलाइन 14425 की जानकारी, स्वस्थ्य यकृत मिशन, नशा एवं तम्बाकू निषेध, पोषण संबंधित गतिविधियां, फिजिकल एक्टिविटी एवं योग, आभा आई.डी.इत्यादि गतिविधियां भी नि:शुल्क आयोजित की गई।
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला
समुद्री सीमा विवाद ने फिर बढ़ाया तनाव, चीन-फिलीपींस के बीच वॉटर कैनन बना वजह
रेल मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां तेज, टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ
दिल्ली में प्रदर्शन का असर, इंटरनेट सेवा पर रोक और कई मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन विवाद पर बढ़ी कानूनी हलचल, CJI को लिखे पत्र में रखी गई अहम दलीलें
काजल अग्रवाल ने सुनाया अनोखा फैन मोमेंट, टैटू दिखाने की हरकत ने किया हैरान
हेट क्राइम या सामान्य हमला? न्यूयॉर्क पुलिस हर पहलू से कर रही जांच