बिलहरी कांड पर सपा ने जताया आक्रोश, पुलिस पर उठाए सवाल
प्रदेशाध्यक्ष ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, आंदोलन की चेतावनी
नौगांव। क्षेत्र के बिलहरी गांव में छात्र पंकज प्रजापति की गोली मारकर हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव बिलहरी के कुम्हार टोली निवासी मृतक छात्र पंकज प्रजापति के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान पंकज की दादी और पिता से बातचीत में परिवार का दुख देखकर वे भावुक हो गए। डॉ. यादव ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वे परिवार से मिलने आए हैं और पार्टी हर कदम पर उनके साथ है। उन्होंने छतरपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को चिंताजनक बताया और आरोप लगाया कि पुलिस फरियादियों पर ही मुकदमे दर्ज कर रही है, जो सरासर गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की, तो सपा सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर होगी। डॉ. यादव ने कहा कि वे शनिवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) छतरपुर से मुलाकात करेंगे और जरूरत पड़ी तो डीजीपी से भी बात करेंगे। उन्होंने मांग की कि पंकज के परिवार को सुरक्षा, एक सदस्य को नौकरी और बाकी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष कपूर सिंह, पूर्व विधायक आरडी प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह, महेश परमवीर सिंह सहित कई सपा नेता मौजूद रहे।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने