उलानबटोर में फंसे भारतीयों की मदद को आगे आई एअर इंडिया, भेजा रेस्क्यू विमान
व्यापार: एअर इंडिया ने जानकारी दी कि उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को वापस लाने के लिए एक विशेष विमान भेजेगी। बता दें कि सोमवार को सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली की उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण मंगोलिया की राजधानी की ओर मोड़ दिया गया था। एयरलाइन ने बताया कि राहत उड़ान बुधवार सुबह यात्रियों को लेकर वापस लौटेगी। सूत्रों के अनुसार विमान में 245 लोग सवार थे, जिनमें 228 यात्री और 17 चलक दल के सदस्य थे।
उड़ान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित होगी
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया उड़ान संख्या एआई174 (2 नवंबर की सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली) के यात्रियों को ले जाने के लिए एक राहत उड़ान संचालित करेगी। इसे सोमवार को उलानबटोर की ओर मोड़ दिया गया था। उड़ान संख्या एआई183 आज दोपहर दिल्ली से रवाना होगी और बुधवार सुबह प्रभावित यात्रियों को लेकर वापस आएगी। राहत उड़ान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित की जाएगी।
यात्रियों और चालक दल की देखभाल की जा रही
बयान में यह भी कहा गया है कि एयरलाइन स्थानीय अधिकारियों और मंगोलिया स्थित भारतीय दूतावास के साथ मिलकर यात्रियों और चालक दल की देखभाल कर रही है। इसमें उन्हें होटल में आवास उपलब्ध कराना भी शामिल है।
तकनीकी समस्या के कारण उलानबटोर में उतरा था विमान
सोमवार को टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जा रही एआई174एम को उलानबटोर में एहतियातन उतारना पड़ा, क्योंकि उड़ान चालक दल को रास्ते में तकनीकी समस्या का संदेह था। उड़ान संचालित करने वाला बोइंग 777 विमान उलानबटार में सुरक्षित उतर गया।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह