यात्रियों के लिए बड़ी खबर, ट्रेन सेवा को स्थायी संचालन में बदला गया
भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं उनकी मांग पर संचालित गाड़ी संख्या 07363/ 07364 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-हुबली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब गाड़ी संख्या 17363/ 17364 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित नंबर से चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन हुबली से 6 जुलाई 2026 और योग नगरी ऋषिकेश से 9 जुलाई 2026 से नियमित नम्बर से परिचालित होगी।
हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित नम्बर से परिचालन
गाड़ी संख्या 17363 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 6 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को हुबली से शाम 19:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21:41 बजे हरदा, 22:55 बजे इटारसी, तीसरे दिन 00:35 बजे रानी कमलापति एवं 03:00 बीना आगमन कर गंतव्य स्टेशन योग की नगरी ऋषिकेश रात 23:30 बजे पहुंचेगी।इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 17364 योग नगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस ट्रेन 9 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार योग नगरी ऋषिकेश से सुबह 06:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00:48 बजे बीना, 02:40 बजे रानी कमलापति, 04:15 बजे इटारसी, 05:05 हरदा आगमन कर तीसरे दिन गंतव्य स्टेशन हुबली सुबह 06:30 बजे पहुंचेगी।इस गाड़ी की कोच संरचना में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार एवं 01 एसएलआरडी सहित कुल 16 कोच रहेंगे।यात्री इस नियमित नम्बर वाली ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी एवं उपलब्धता की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस ऐप पर भी अवलोकन कर सकते हैं।
68,378 उपभोक्ताओं की बिजली बिल में राहत, टाइम ऑफ डे योजना से ₹1.12 करोड़ की बचत
'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली की महाकाल नगरी में हाजिरी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
पेपर लीक विवाद पर सरकार का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी ने किए अहम ऐलान
ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसला, सावन लगते ही लागू होंगे नए दर्शन नियम
राजधानी में मेट्रो सेवा प्रभावित: आज फिर कई स्टेशन बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा