पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर
राजधानी रायपुर| में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र अब शिफ्ट होने जा रहा है. अब तक यह केंद्र श्याम प्लाजा में संचालित हो रहा था, लेकिन बढ़ती आवेदकों की संख्या और सीमित जगह के कारण इसे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है. वहीं 6 अप्रैल से नया पासपोर्ट सेवा केंद्र तेलीबांधा स्थित वन हाई स्ट्रीट कॉम्प्लेक्स के सेकेंड फ्लोर पर बनाया जा रहा है|
6 अप्रैल से तेलीबांधा में मिलेगा नया पासपोर्ट सेवा केंद्र
6 अप्रैल से पासपोर्ट संबंधी सभी सेवाएं नए दफ्तर से ही संचालित होंगी. इस तारीख के बाद ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने वाले आवेदकों को नए पते पर ही पहुंचना होगा. साथ ही पुराने लंबित आवेदनों का निपटारा भी यहीं किया जाएगा. इस बदलाव से रायपुर के साथ-साथ भिलाई, बिलासपुर और महासमुंद से आने वाले आवेदकों को भी सुविधा मिलेगी|
नए पासपोर्ट सेवा केंद्र में मिलेगी ये सुविधाएं
- नए केंद्र में कई नई सुविधाएं होंगी, जिनमें बेहतर पार्किंग व्यवस्था, आरामदायक बैठने की जगह और हाईटेक सिस्टम शामिल हैं.
- इसके अलावा, वहां के कर्मचारियों को अत्याधुनिक उपकरणों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे आवेदन प्रक्रिया में तेजी आएगी.
- नए केंद्र में नागरिकों को पहले से बेहतर सेवा मिलने की संभावना है.
डीडी नगर का पासपोर्ट ऑफिस वैसे ही रहेगा
हालांकि, रायपुर के तेलीबांधा में नया पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने जा रहा है, लेकिन डीडी नगर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र अपनी जगह पर ही काम करता रहेगा. डीडी नगर के कार्यालय से संबंधित सभी काम और प्रक्रिया इसी स्थान पर जारी रहेंगी|
आवेदन प्रक्रिया में बदलाव नहीं
नए पासपोर्ट सेवा केंद्र में स्थान परिवर्तन होने के बावजूद आवेदन प्रक्रिया में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. आवेदकों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेनी होगी, और उसी के अनुसार वे संबंधित केंद्र पर जाकर अपनी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे. पुराने आवेदन और उनके निपटारे की प्रक्रिया भी इसी नए केंद्र से होगी|
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं