कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता खत्म, रामनिवास रावत को राहत
ग्वालियर।मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी को रद्द कर दिया है. अब इस सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार रहे रामनिवास रावत विधायक बन गए हैं. जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और तथ्यों को छिपाने के आधार पर ये फैसला लिया है।
क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ ये याचिका बीजेपी के उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री राम निवास रावत ने उच्च न्यायालय में दायर की थी. मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ आरोप था कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छिपायी थी. न्यायालय ने याचिका के तथ्यों को सही माना और जानकारी छिपाने के मामले को चुनाव के नियमों का उल्लंघन माना था. याचिका में जो जानकारी दी गई उसमें कहा गया कि मल्होत्रा के खिलाफ 6 क्रिमिनल केस हैं. मुकेश मल्होत्रा ने नॉमिनेशन में केवल दो क्रिमिनल केसों की जानकारी दी थी. चार केस को छिपा लिया था. कोर्ट ने उनके चुनाव को रद्द कर दिया है. अब दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी उम्मीदवार राम निवास रावत को विधायक घोषित कर दिया गया है।
कांग्रेस ने कहा – हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
हाई कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट जाने का मन बना लिया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट ने न्याय मिलेगा. फिर से चुनाव होते हैं तो जितने वोटों से रामनिवास रावत को हराया था, उससे दोगुने वोटो से दोबारा हराएंगे. उच्चतम न्यायालय के वकील और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने भी कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
साल 2024 में हुए थे उपचुनाव
श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर साल 2024 में उपचुनाव हुए थे. कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा को 1 लाख 469 और बीजेपी के उम्मीदवार राम निवास रावत को 93 हजार 105 वोट मिले थे. जीत का अंतर 7364 वोट रहा था।
होर्मुज संकट के बाद नया खतरा, बाब-अल-मंदेब बना वैश्विक चिंता का केंद्र
बरगी के सालीवाड़ा में खूनी वारदात, दो पक्षों के टकराव में युवक की मौत
थलापति विजय की 'जन नायकन' पर बड़ा विवाद, लीक से 150 करोड़ के नुकसान का दावा
नगर निगम की अनदेखी से नाराज लोग, योजनाओं और समस्याओं को लेकर लगा रहे चक्कर
कनाडा पर टैरिफ की मार, वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ सकती है हिस्सेदारी
प्रदर्शन पर बढ़ा सियासी घमासान, CJP ने पुलिस की चोटों पर दिया बयान
सियासी घमासान के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार का बड़ा संकेत
मेक इन इंडिया को नई ताकत, HAL-Safran समझौते के बाद भारत बनेगा एयरो इंजन निर्माण का केंद्र
करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं 'फिरकी मास्टर', 25 करोड़ के घर में जीते हैं शाही जिंदगी
इंदौर में रियल एस्टेट कंपनी पर शिकंजा, 55.80 लाख की धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरू