‘वर्दी की धौंस’ पर भड़का कांस्टेबल, खाकी उतार कर सड़क पर ही करने लगा मारपीट
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक पुलिस कांस्टेबल का फिल्मी अंदाज में मारपीट करने का मामला सामने आया है. कांस्टेबल अपनी वर्दी उतारकर बीच सड़क पर मारपीट कर रहा है. इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस के आला अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए आरोपी कांस्टेबल पर कार्रवाई की है. आरोपी कांस्टेबल बख्तियारपुर के ढाबे पर खाना खाने पहुंचा था. इसी बीच उसका वहां मौजूद लगों से विवाद हो गया.
वीडियो में पुलिस वर्दी की शर्ट उतारकर कांस्टेबल लोगों से मारपीट कर रहा है. पुलिस अधिकारियों ने उसे सस्पेंड कर दिया है. आरोपी कांस्टेबल का नाम सनी कुमार बताया जा रहा है. उसके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है. सेक्टर-126 पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है. पुलिस ने बाकी तीन आरिपियों को गिरफ्तार किया है.
शर्ट उतारकर की मारपीट
घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. ढाबे के पास कुछ लोग बैठे हुए थे. उसी बीच कांस्टेबल सनी कुमार पुलिस की वर्दी में ढाबे पर खाना खाने पहुंचा. उसने वहां बैठे लोगों से बैठने का कारण पूछा, जिससे विवाद हो गया. इसी बीच वहां बैठे लोगों में से किसी ने कांस्टेबल से वर्दी की धौंस दिखाने की बात कही. इसी बात पर कांस्टेबल ने अपने जिस्म पर पहनी खाकी शर्ट उतरा दी और फिल्मी स्टाइल में मारपीट करने लगा.
कांस्टेबल को किया सस्पेंड
इस बीच उसके साथी पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन्हें भी एक ओर झटक दिया. इस बीच दूसरे पक्ष के लोग उसकी वीडियो बनाने लगे. इस मामले की तीन वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. नोएडा पुलिस को जब यह वीडियो मिले, तो उसपर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई. पुलिस अधिकारी ने कांस्टेबल सनी कुमार को सस्पेंड कर दिया. वहीं, बाकी अरविन्द, मनीष और सोनू को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज
CJP आंदोलन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर क्यों उठ रहे सवाल?
सरकार बोली- आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान; CJP को चार बार दिया न्योता
कांग्रेस ने NEET पेपर लीक को लेकर सरकार से मांगा जवाब, जयराम रमेश का तीखा बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- न्याय में तेजी लाने के लिए जरूरी है फास्ट-ट्रैक कोर्ट
'डर को मारो गोली…' श्रेयस अय्यर के इस संदेश से जोश में टीम इंडिया, आज जिम्बाब्वे से मुकाबला
भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा दांव, अंतिम समय में टीम में बदलाव
साडा क्षेत्र में आएगा बड़ा निवेश, ग्वालियर को मिलेगा टेक हब का दर्जा