अशोकनगर के डायल-112 हीरोज
भोपाल : अशोकनगर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से घर का रास्ता भटक गई 07 वर्षीय बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। समय पर की गई सहायता से बालिका सकुशल अपने परिवार से मिल सकी।
24 मई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चिंताहरण मंदिर, आरोन रोड के पास एक छोटी बालिका अकेली मिली है, जो घर का रास्ता भटक गई है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षकश्री रामभरोसेभार्गव एवं पायलट श्री धर्मेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर बालिका को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालिका से स्नेहपूर्वक बातचीत कर जानकारी प्राप्त की। पूछताछ करने पर बालिका ने अपने गाँव एवं पिता का नाम बताया।
बालिका द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर डायल-112 जवानों ने तत्काल संबंधित गाँव में संपर्क कर परिजनों की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें थाने बुलाया। जहाँ आवश्यक पहचान एवं सत्यापन उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने डायल-112 सेवा एवं पुलिस जवानों का आभार व्यक्त किया।
डायल-112 हीरोज श्रृंखला की यह घटना दर्शाती है कि डायल-112 सेवा केवल आपातकालीन सहायता ही नहीं, बल्कि बच्चों एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मानवीय संवेदनाओं के साथ हर परिस्थिति में सहायता पहुँचाने का कार्य भी निरंतर कर रही है।
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज
CJP आंदोलन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर क्यों उठ रहे सवाल?
सरकार बोली- आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान; CJP को चार बार दिया न्योता
कांग्रेस ने NEET पेपर लीक को लेकर सरकार से मांगा जवाब, जयराम रमेश का तीखा बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- न्याय में तेजी लाने के लिए जरूरी है फास्ट-ट्रैक कोर्ट
'डर को मारो गोली…' श्रेयस अय्यर के इस संदेश से जोश में टीम इंडिया, आज जिम्बाब्वे से मुकाबला
भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा दांव, अंतिम समय में टीम में बदलाव