निजी बातचीत लीक होने के दावों के बीच दिव्या , मुकेश भट्ट विवाद पर हंगामा
बॉलीवुड | बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को लेकर बयान दिया था कि वह उनकी फिल्म 'सावी' से मिलती-जुलती है। अब एक बार फिर वह चर्चा में आ गई हैं। अब दिव्या ने बात बढ़ने पर प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट संग कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
दिव्या ने आलिया की फिल्म 'जिगरा' को सावी की कॉपी बताया था। मुकेश भट्ट ने कहा कि यह उनका पब्लसिटी स्टंट था। आलिया को कॉपी करने की जरूरत नहीं है। मुकेश के इस बयान पर दिव्या खोसला भड़क गईं और उन्होंने प्रोड्यूसर संग कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो लीक कर दिया है।
दिव्या ने लीक किया मुकेश भट्ट संग कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो
ऑडियो में दिव्या मुकेश भट्ट से पूछती हैं कि सर आपने सावी और जिगरा विवाद पर मेरे खिलाफ बात क्यों की? क्या आपने ऐसा कहा कि मैंने कोई छिछोरी हरकत की। यह सब पब्लिसिटी स्टंट के लिए मैंने किया है? मुकेश ने कहा, 'मैंने इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की और ना ही किसी ने मुझसे कुछ पूछा। यह सब प्लानिंग की गई है। मैं ऐसी हरकत क्यों करूंगा। यह चीज तुम्हारे बर्थडे के दिन ही क्यों हुआ। इस चीज से मेरे और तुम्हारे रिलेशनशिप में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। तुम तो मुझे जानते हो। तुम किसी की बातों में मत आना। आप मुझे जानते हैं मैं ऐसा क्यों करूंगा।
इस ऑडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'मैं इस खुलासे से गहरे सदमे में हूं। मुझे जो पता चला है वह बहुत ही दिल दुखाने वाला है। भारी मन से मुझे लगता है कि इस सच्चाई को जनता के सामने लाना चाहिए। खासकर उन लोगों और फैंस के लिए जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री में लॉबिंग और गेटकीपिंग का दंश झेला है।'
दिव्या ने आगे लिखा, 'बदकिस्मती से मेरे पास मुकेश भट्ट और मेरे बीच हुए ऑडियो को लीक करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा है ताकि लोग खुद जान सकें कि कैसे कुछ ग्रुप के लोग करियर को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। यह बर्ताव मंजूर नहीं है और इसे नॉर्मल नहीं किया जा सकता है। अब समय आ गया है कि हम आवाज उठाएं और इंडस्ट्री माफिया को सामने लाएं।'
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला
समुद्री सीमा विवाद ने फिर बढ़ाया तनाव, चीन-फिलीपींस के बीच वॉटर कैनन बना वजह
रेल मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां तेज, टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ
दिल्ली में प्रदर्शन का असर, इंटरनेट सेवा पर रोक और कई मेट्रो स्टेशन बंद