रेड के दौरान DSP की गाड़ी चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
अंबिकापुर: गांजा पकड़ने निकली पुलिस की गाड़ी हुई चोरी, मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी
अंबिकापुर: सरगुजा जिला मुख्यालय से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नशे के सौदागरों को पकड़ने गई पुलिस खुद ही चोरी का शिकार हो गई। शातिर चोर ने पुलिस की टीम के उतरते ही उनकी बोलेरो गाड़ी पार कर दी, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, साइबर सेल की मुस्तैदी से आरोपी को शहर के भीतर ही दबोच लिया गया।
छापेमारी के दौरान हुई वारदात
मिली जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे कोतवाली थाना स्टाफ के साथ सत्तीपारा क्षेत्र में गांजा तस्करों पर रेड मारने गए थे। पुलिस टीम जैसे ही गाड़ी खड़ी कर आरोपियों की तलाश में आगे बढ़ी, तभी मौके का फायदा उठाकर शातिर चोर मुकेश नामदेव पुलिस की बोलेरो लेकर रफूचक्कर हो गया।
डीएसपी के मोबाइल ने फंसवाया चोर
चोर को इस बात का अंदाजा नहीं था कि गाड़ी के भीतर ही प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल फोन छूट गया था। पुलिस ने तत्काल मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करना शुरू किया। लोकेशन के आधार पर साइबर सेल ने घेराबंदी की और राम मंदिर के पास से चोरी की गई बोलेरो बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी मुकेश नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से गाड़ी की चाबी भी मिल गई है।
कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
इस अनोखी चोरी के बाद शहर में अपराधियों के बुलंद हौसलों को लेकर चर्चा तेज है। सवाल उठ रहे हैं कि जब पुलिस की अपनी गाड़ी सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? हालांकि, पुलिस ने अभी इस मामले का औपचारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस घटना ने स्थानीय कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत
अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कदम, पूरे मानसून सत्र तक लोकसभा में एंट्री पर रोक
भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
OBC आरक्षण मामले में कोर्ट में तीखी बहस, सामान्य वर्ग ने रखे विस्तृत तर्क