पर्यावरण पर खतरा: महुरेना बीट में सैकड़ों पेड़ों की छाल निकाली गई
लखीमपुर खीरी जिले में जंगल के पेड़ों को सुखाने के लिए लकड़हारे अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। जिसमें छाल छीलकर धीरे-धीरे पेड़ सुखा देने का तरीका काफी पुराना है। ऐसा ही एक मामला महुरेना बीट के जंगल का प्रकाश में आया है। इसी कारण आबादी के नजदीकी जंगल का क्षेत्र निरंतर काम होता जा रहा ह
मैलानी वन रेंज की महुरेना बीट में असौवा गांव के नजदीकी जंगल में सैकड़ों पेड़ों की जड़ से करीब पांच फीट की ऊंचाई तक तने की छाल निकाल दी गई है। जंगल में इसी तरीके से कई पेड़ सुखा हुए भी खड़े हैं। इस तरह से छिले पेड़ दूर से ही दिखाई देते हैं। जबकि वन विभाग की ओर जंगल की सुरक्षा के लिए आबादी के नजदीकी क्षेत्र में व्यापक गस्त करने का निर्देश है।
जिम्मेदारों ने क्या कहा
जिसमें वनरक्षक (वाचर), फॉरेस्ट गार्ड को नियमित रिपोर्ट देनी होती है। हालांकि वन विभाग के कर्मचारी चरवाहों का कृत्य बता रहे हैं। जबकि जानकारों का कहना है कि लकड़हारे पेड़ सुखाने के लिए सबसे आसान तरीका अपनाते हैं। जिसमें गहराई से छाल निकल देने के बाद पेड़ धीरे-धीरे सूख जाता है। रेंजर साजिद अली ने बताया कि दिखवाते हैं कि मामला क्या है। वहीं डिप्टी रेंजर संत त्रिपाठी ने कहना है कि सर्दी में चरवाहे आग तपने के लिए पेड़ों की छाल छील ले जाते हैं।
छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनिया गांधी, केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
पेपर लीक रोकने की तैयारी तेज, PM मोदी बोले- कानून होगा और सख्त
450 करोड़ के बैंक घोटाले पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में एक साथ छापेमारी
सोनम वांगचुक की जीत? 26 दिन के अनशन के बाद सरकार से बनी सहमति
यूपी में बैंकिंग सिस्टम को बड़ा झटका, ₹1 लाख करोड़ का कर्ज NPA में तब्दील
प्रशासन से बातचीत बेनतीजा, भोजशाला विवाद अब सुप्रीम कोर्ट में
बसपा की रैली में होगा शक्ति प्रदर्शन, टिकट चाहने वालों के लिए बड़ी चुनौती
PM मोदी बोले- पेपर लीक पर आएगा सख्त बिल, कुछ ही देर बाद वांगचुक ने खत्म किया अनशन