हिना खान ने कीमोथेरेपी के चलते सूख गए हिना खान के नाखून, कहा-कभी-कभी तो खुद ही....
टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. दरअसल स्टेज 3 कैंसर से जूझ रहीं हिना खान कीमोथेरेपी के अपने सेशन पूरे कर चुकी हैं. लेकिन इस सेशन के खत्म होने के बावजूद टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस को इस ट्रीटमेंट के चलते होने वाले साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में हिना ने अपनी मां का हाथ हाथों में लिए एक सोशल मीडिया स्टोरी शेयर की थी. इस स्टोरी में उनके नाखून देखकर कुछ फैंस ने ये कहते हुए उनपर निशाना साधने की कोशिश की थी कि वो रमजान के महीने में नेलपेंट लगाकर नमाज पढ़ रही हैं. अब हिना खान ने उन्हें ट्रोल करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स को करारा जवाब देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है.
हिना खान ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने कोई नेलपेंट नहीं लगाई है, बल्कि ये उनके कैंसर की ट्रीटमेंट से होने वाले साइड इफेक्ट्स हैं. इस ट्रीटमेंट के चलते उनके नाखून सूख गए हैं और कभी-कभी वो उखड़ भी जाते हैं.
नेल पेंट नहीं लगा पा रही हैं हिना खान
हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नाखूनों की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “ओके, आप में से बहुत सारे लोग मेरे नाखूनों के बारे में पूछ रहे हैं. सिर्फ आप ही नहीं मेरी बिल्डिंग के लोग भी इन्हें देखकर सवाल कर रहे हैं. लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं अपने नाखूनों पर कोई भी नेलपेंट नहीं नहीं लगा रही हूं. मैं बिना किसी नेलपॉलिश के ही प्रार्थना करती (नमाज पढ़ती) हूं. दरअसल, मेरे नाखूनों का रंग बदल गया है और ये कीमोथेरेपी का साइड इफेक्ट है.”
कीमोथेरेपी के सेशन हुए पूरे
हिना खान आगे लिखती हैं कि, “कैंसर की ट्रीटमेंट के चलते मेरे नाखून नाजुक और सूखे हो गए हैं. इनका रंग बदल गया है. कभी-कभी तो नाखून खुद ही टूटकर गिर जाते हैं. हालांकि, यह सब अस्थायी (महज कुछ समय के लिए) है और सबसे अच्छी बात ये है कि मैं धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं.” हिना खान ने कुछ दिनों पहले एक इवेंट में अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए शेयर किया था कि उनके कीमोथेरेपी सेशन पूरे हो चुके हैं और अब वो इस बीमारी से जुड़े दूसरे ट्रीटमेंट ले रही हैं. कैंसर होने के बावजूद हिना खान ने अपना काम जारी रखा, हाल ही में वो सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में शामिल हुई थीं.
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी