छतरपुर की सड़कों पर हिंदू संगठन
छतरपुर: जिले के महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय की कुलगुरु का दिया बयान लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. कुलगुरु के बयान पर हिंदू संगठनों का विरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को सर्व हिन्दू समाज ने कुलगुरु पर कार्रवाई करने और उन पर एफआईआर की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. हिंदू संगठनों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. वहीं कुलगुरु ने भी भगवा वस्त्र पहनकर एक वीडियो जारी किया है.छतरपुर की सड़कों पर हिंदू संगठनों का आक्रोश
छतरपुर के महाराजा छत्रसाल यूनिवर्सिटी की कुलगुरु शुभा तिवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक हिंदू संगठन माता सीता पर की गई टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं. सोमवार को कुलगुरु के खिलाफ छतरपुर का हिन्दू समाज, संत समाज, व्यापारी और महिलाएं सहित युवा सड़कों पर उतरे. सभी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम छतरपुर कलेक्टर को ज्ञापन दिया. साथ ही एफआईआर दर्ज करने और शुभा तिवारी को कुलगुरु के पद से हटाने की मांग की.
माता सीता पर कुलगरु ने की थी टिप्पणी
इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा. दरअसल, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रोफेसर शुभा तिवारी ने बीते दिनों एक बयान दिया था. उन्होंने ओरछा के एक कार्यक्रम में माता सीता पर टिप्पणी की थी. कुलगुरु ने अपने वक्तव्य में कहा था कि " माता सीता महिलाओं की पसंद हैं. सीता जी के भगवान राम से प्रेम और विवाह का जिक्र किया था. साथ ही कुलगुरु ने रावण को मोटा, काला और बदसूरत बताते हुए कहा था कि, इसलिए सीता जी ने उसे नकार दिया था."
कुलगुरु को पद से हटाने और FIR करने की मांग
कुलगुरु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसे देखने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है. हालांकि प्रो शुभा तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों पर सफाई दे चुकी हैं. हिन्दू संगठन के प्रखर भट्ट ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि "भगवान राम पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे. ऐसे अधिकारी अपना सामान बांध लें. वहीं एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि "कुलगुरु द्वारा कोई भाषण दिया गया है. जिस पर हिन्दू समाज के लोगों को आपत्ति है. ज्ञापन दिया गया है. जिसमे रामायण के संदर्भ में बयान दिए गए हैं, नियम अनुसार पत्र को आगे भेजा जाएगा.
वैश्विक मंच पर भारत का कद ऊंचा, संयुक्त राष्ट्र ने सौंपी चार बड़ी जिम्मेदारियां
बंगाल चुनाव 2026: BJP का मास्टर प्लान तैयार, घोषणापत्र में क्या होगा खास?
चुनावी मैदान में उतरे नरेंद्र मोदी, रैली और रोड-शो से गरमाया माहौल
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हिरासत में हत्या का पर्दाफाश: कांस्टेबल रेवती ने 9 पुलिसकर्मियों को दिलवाई मौत की सजा