मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट किया पत्रकारिता महोत्सव का निमंत्रण
इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आगामी 12, 13 एवं 14 अप्रैल 2025 को इंदौर में आयोजित सत्रहवें भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का निमंत्रण भेंट किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद थे। महोत्सव के संयोजक सुदेश तिवारी ने बताया कि मूर्धन्य संपादकों की स्मृति में आयोजित महोत्सव इस मर्तबा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित है। महोत्सव में कुल नौ सत्रों में विभिन्न सम-सामयिक मुद्दों पर देश के जाने-माने पत्रकार अपने विचार रखेंगे।

स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश एवं स्थानीय मीडियाकर्मियों का सम्मान किया जायेगा एवं देश भर के प्रमुख प्रेस क्लबों की साझा बैठक भी होगी। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लिम्बोदिया, संजीव श्रीवास्तव, आकाश चौकसे, गौरव चतुर्वेदी, गोविन्द लाहोटी ‘कुमार’, संजय मेहता एवं कार्तिक तिवारी शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकारिता महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत
अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कदम, पूरे मानसून सत्र तक लोकसभा में एंट्री पर रोक
भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा