G7 में हल्का-फुल्का मोमेंट, मेलोनी की पर्सनल बातचीत सुर्खियों में
पेरिस: युद्ध, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा के बीच जी7 समिट के दौरान एक बहुत ही हल्का-फुल्का और दिलचस्प पल देखने को मिला। फ्रांस के एवियन में विश्व के शीर्ष नेताओं की औपचारिक बैठकों से अलग जब कॉफी पर बातचीत चल रही थी, तब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक निजी और मजेदार खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले ही सिगरेट पीना छोड़ दिया है।
इस अनौपचारिक बातचीत के दौरान मेलोनी के साथ जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर मौजूद थे। सभी नेता एक घेरा बनाकर खड़े थे और इसी बीच यह मजेदार वाकया हुआ।
चाय-कॉफी की चर्चा और मेलोनी का संकल्प
काफी गंभीर मुद्दों पर मंथन के बीच जब सभी नेता आपस में बातचीत कर रहे थे, तब जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि उन्हें कॉफी की जरूरत है। इस पर चुटकी लेते हुए जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने मुस्कुराकर पूछा, ‘और सिगरेट?’ मेलोनी ने तुरंत जवाब दिया, ‘मैंने छोड़ दी।’ यह सुनते ही वहां खड़े सभी वैश्विक नेताओं ने उनके इस फैसले की सराहना की और 'बहुत बढ़िया' कहकर उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद जब नेताओं ने मजाकिया लहजे में पूछा कि क्या उन्होंने कल ही सिगरेट छोड़ी है, तो मेलोनी ने हंसते हुए साफ किया कि उन्हें सिगरेट छोड़े पूरा एक महीना हो चुका है।
बाकी नेताओं ने भी साझा किए अपने पुराने अनुभव
मेलोनी की बात सुनकर वहां मौजूद अन्य नेताओं ने भी धूम्रपान छोड़ने के अपने पुराने अनुभव साझा करने शुरू कर दिए। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से कौतूहलवश पूछा कि उन्होंने सिगरेट पीना कब बंद किया था। इस पर कोस्टा ने बताया कि उन्होंने साल 2005 में ही इसे अलविदा कह दिया था। जब स्टार्मर ने दोबारा पूछा कि क्या उसके बाद उन्होंने कभी सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाया, तो कोस्टा ने गर्व से जवाब दिया कि पिछले 21 सालों से उन्होंने कभी दोबारा सिगरेट नहीं पी। नेताओं के बीच हुई यह मजेदार और अनौपचारिक बातचीत वहां लगे माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हो गई, जो अब हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है।
पेपर लीक पर तेज हुई राजनीति, राहुल गांधी बोले- सिर्फ ऐलान नहीं समाधान चाहिए
'युवाओं के भविष्य से जुड़ा है मामला'... मायावती ने पेपर लीक पर राजनीति करने पर उठाए सवाल
एक पति और तीन पत्नियां... तीन बहनों के अनोखे विवाह की कहानी बनी चर्चा का विषय
दिल्ली प्रदर्शन का असर सुप्रीम कोर्ट तक, मेट्रो स्टेशन बंद मामले में CJI की चेतावनी
BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बवाल, हिंसा के दौरान 16 पुलिसकर्मी घायल, इलाके में तनाव
होर्मुज संकट के बाद नया खतरा, बाब-अल-मंदेब बना वैश्विक चिंता का केंद्र
बरगी के सालीवाड़ा में खूनी वारदात, दो पक्षों के टकराव में युवक की मौत
थलापति विजय की 'जन नायकन' पर बड़ा विवाद, लीक से 150 करोड़ के नुकसान का दावा
नगर निगम की अनदेखी से नाराज लोग, योजनाओं और समस्याओं को लेकर लगा रहे चक्कर