सरकारी जमीन की लूट! संभल में लेखपालों ने किया करोड़ों का घोटाला, 4 सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश के संभल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां चकबंदी विभाग के कर्मचारियों ने 55 लोगों को रेवड़ी की 326 बीघा जमीन बांट दी. पुलिस ने इस सरकार जमीन घोटाले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 326 बीघा जमीन की कीमत करीब 13 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. इस घोटाले के संबंध में करीब 7 साल पहले शिकायत दर्ज की गई थी.
संभल में चकबंदी विभाग से जुड़े घोटाले के एक मामले में पुलिस ने दो लेखपालों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. 7 साल पहले इस संबंध में गुन्नौर थाने में चकबंदी लेखपाल कुलदीप सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी. इस घोटाले में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर 326 बीघा सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 55 लोगों को आवंटित कर दिया. जांच में सामने आया कि लाभार्थियों के नाम, पते और पहचान सत्यापित ही नहीं हुए थे.
2 लेखपाल सहित 4 अरेस्ट
इतना ही नहीं, जब विभागीय जांच शुरू हुई तो इससे जुड़े सारे दस्तावेज तहसील से गायब कर दिए गए. इस मामले की जांच के लिए बनाई गई विशेष टीम ने छापेमारी कर चार इस केस से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें मोहरसूद (लेखपाल, अलीगढ़), रामौतार (बुलन्दशहर), रामनिवास (बिजनौर) और कालीचरण (लेखपाल, कासगंज) शामिल हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जी लाभार्थियों की एक फर्जी सूची तैयार की गई थी और फिर उन्हें यह भूमि आवंटन दर्शाई गई थी.
जांच में जुटी पुलिस
ताकि भविष्य में उस भूमि पर अवैध कब्जा किया जा सके या उसे बेचा जा सके. यह भूमि करीब 13 करोड़ रुपये की बताई जा रही है. संभल पुलिस की इस कार्रवाई से ना सिर्फ भ्रष्टाचारी अधिकारी पकड़ गए है बल्कि उनकी इस कार्रवाई ने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है. इस मामले में अब हाई लेवल जांच की मांग भी उठने लगी ताकि आखिर किन लोगों के संरक्षण इस घोटाले को अंजाम दिया था इस बात का पता लगाया जा सके.
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताई वजह