इंदौर-उज्जैन में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा नया रूप
उज्जैन|मध्यप्रदेश में आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सरकार इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है. इसी क्रम में सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े कदम उठाना शुरू कर दिया है. इंदौर से उज्जैन तक स्वास्थ सेवाओं को नया रूप देने के लिए सरकार बड़ा बजट तैयार करने जा रही है|
सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प
इंदौर से उज्जैन के बीच सरकारी अस्पतालों के कायाकल्प के लिए बड़ा बजट बनाया जा रहा है ताकि एक साथ लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज मिल सके. देश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने हाल ही में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की है. इस बैठक में उन्होंने इंदौर और आस-पास के इलाकों में स्वास्थ सेवाएं मजबूत कर पहले से और ज्यादा बेहतर करने का प्रस्ताव रखा हैं|
775 करोड़ रुपए का बजट पास
इंदौर के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने 775 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है. इस अस्पताल में रोजाना 5 हजार से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते हैं. सिंहस्थ के दौरान इंदौर से उज्जैन के मार्ग पर भारी भीड़ रहती है. इसे ध्यान में रखते हुए सांवेर विधानसभा क्षेत्र की 30 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य संस्थाओं, जैसे सीएचसी और पीएचसी को अपग्रेड किया जाएगा|
इन इलाकों में होगा स्वास्थ सेवाओं का विस्तार
इस बैठक में शिप्रा, धरमपुरी और सांवेर जैसे इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर खास जोर दिया गया है ताकि आपात स्थिति में लाखों लोगों को इलाज की व्यवस्था मिल सके. इंदौर के स्वास्थ्य मॉडल की सफलता को देखते हुए मंत्री सिलावट ने ग्वालियर के विकास का सुझाव भी दिया हैं|
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताई वजह