मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी, तेज हवाओं का खतरा
भोपाल|मध्य प्रदेश में बुधवार से मौसम अचानक करवट लेने वाला है. एक मजबूत सिस्टम के सक्रिय होने से अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम बदला-बदला रहेगा. कहीं तेज हवाएं चलेंगी तो कहीं बारिश होगी, साथ ही कई इलाकों में बादल और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है. ग्वालियर सहित 13 जिलों में बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 21 मार्च तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी मौसम के असर की संभावना जताई गई है|
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब मध्य प्रदेश तक पहुंच रहा है. इसी वजह से 19 से 21 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं|
साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के पश्चिम-उत्तरी भाग में पांच साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय रहे, वहीं दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहा. इसके चलते ग्वालियर-चंबल अंचल के कुछ जिलों में बादल छाए रहे और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई|
गांवों की कमाई पर महंगाई की मार, नाबार्ड सर्वे ने दिखाई नई तस्वीर
शेखर सुमन का भावुक वीडियो वायरल, छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ जताई नाराजगी
पुणे पुलिस का बड़ा ऑपरेशन सफल, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड भारत लाया गया
वाराणसी में पशु प्रेमियों में आक्रोश, चाकू के हमले में रॉटविलर की मौत, पिटबुल गंभीर घायल
UP में न्यायिक व्यवस्था पर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने बदला दागी वकीलों के मुकदमों का स्थान
किसकी लापरवाही से गई राहुल की जान? अवैध ब्रेकर को लेकर परिवार ने खोला मोर्चा
अमेरिका में H-1B वीजा पर सख्ती की तैयारी, जानें नए बिल का भारतीयों पर संभावित असर
मैदान से पहले इंडिया हाउस में टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले भारतीय उच्चायुक्त से हुई मुलाकात
भोपाल मेट्रो का विस्तार तेज, 4 नई ट्रेनें शामिल; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
'रामायण' की नई 'सीता' पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया, साई पल्लवी पर कही दिल की बात