पदोन्नति के लिए हाईकोर्ट जाने पर मंत्रालय कर्मचारियों का मंथन
भोपाल । मप्र मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ अब पदोन्नति की मांग को लेकर हाईकोर्ट जाने पर विचार कर रहा है। दरअसल, इस मामले में विधि विभाग के कर्मचारियों को हाईकोर्ट से राहत मिली है। इससे पहले भी कई विभागों के कर्मचारियों को हाईकोर्ट के निर्देश पर पदोन्नति दी गई है। इससे कर्मचारियों को समझ आ गया है कि पदोन्नति चाहिए, तो हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाना ही पड़ेगा। कोर्ट के निर्देश के बगैर कुछ नहीं होने वाला।
संघ 4 मार्च को प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर रहा है। मंत्रालय के पुराने भवन के एक नंबर गेट पर होने वाले इस आंदोलन के लिए मंत्रालय के कर्मचारियों को जागरुक किया जा रहा है। उन्हें पैम्फलेट दिए जा रहे हैं, तो सुंदरकांड पुस्तक और रोल साथ लाने को कहा जा रहा है। इस बीच संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने कर्मचारियों के सामने यह विषय रखा है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि आप तैयार हों, तो पदोन्नति के लिए हाईकोर्ट की ओर रुख किया जाए। नायक ने हाईकोर्ट में सामूहिक याचिका दायर करने के लिए कर्मचारियों की सहमति और समर्थन मांगा है। उम्मीद की जा रही है कि 4 मार्च के आंदोलन में इस विषय पर विस्तार से चर्चा होगी और निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद हाईकोर्ट में एक साथ कई याचिकाएं दायर होंगी।
ठंड का असर: केदारनाथ-यमुनोत्री धाम में बर्फ़बारी, मौसम ने ली करवट
ममता बनर्जी ने दिखाई तीखी प्रतिक्रिया: बंगाल में SIR विवाद और 91 लाख नाम कटने पर चिंता
दोनों टीमों के बीच टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में
ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शादी विवाद में उम्र को लेकर सवाल, आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीमित संसाधनों के बावजूद नहीं छोड़ा अपने सपनों का साथ
जांच में सामने आई बैंक और ज्वेलर्स की साठगांठ, बड़ा खुलासा