IPL मैच में वायरल हुई ‘मिस्ट्री गर्ल’, बढ़ी उत्सुकता
आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया। हालांकि, पंजाब ने 210 रन का लक्ष्य पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और लगातार दूसरी जीत दर्ज की, वहीं चेन्नई को लगातार दूसरी हार मिली। हालांकि, पंजाब के इस बड़े चेज से ज्यादा चर्चा एक मिस्ट्री गर्ल की हो रही है।
यह मिस्ट्री गर्ल चेपॉक में नजर आई और अपनी सादगी और क्यूटनेस से फैंस का दिल जीता। अब सोशल मीडिया पर उस मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस का दावा है कि इस मिस्ट्री गर्ल का कनेक्शन पंजाब के मध्यक्रम के बल्लेबाज नेहल वढेरा से है। आइए जानते हैं...
दरअसल, मैच के दौरान, जब पंजाब की टीम चेज कर रही थी और उनका स्कोर 17.1 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन था, तब कैमरे का फोकस अचानक पंजाब को समर्थन करने स्टेडियम पहुंचे दर्शकों पर गया। यह दर्शक दीर्घा का वो हिस्सा था, जहां पंजाब के खिलाड़ियों के परिवार वाले, दोस्त या करीबी बैठे हुए थे।
हालांकि, कैमरामैन ने एक शॉर्ट कुर्ती और जींस में बैठी लड़की पर फोकस किया और तभी फैंस जोर से चिल्लाने लगे। देखते ही देखते यह क्लिप और उस मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस उसे सोशल मीडिया पर सर्च करने लगे। हालांकि, अब हम आपको बताते हैं कि वह मिस्ट्री गर्ल कौन है।
सोशल मीडिया पर फैंस के दावे के मुताबिक, इस मिस्ट्री गर्ल का नाम कश्मीरा परदेशी है। वह एक अभिनेत्री हैं और इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, 'सिर्फ चीजें हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि खुद को एक बेहतर इंसान बनाने के लिए काम कर रही हूं।'
सोशल मीडिया पर फैंस का दावा है कि कश्मीरा और पंजाब किंग्स के स्टार और भारत के उभरते सितारे नेहल वढेरा की गर्लफ्रेंड हैं। इतना ही नहीं, फैंस ने पिछले साल आईपीएल की भी उनकी तस्वीरें साझा की हैं। तब भी वह प्रीति जिंटा के साथ बैठी नजर आई थीं। फैंस ने लिखा, 'सब जानते हैं न कि यह लड़की नेहल को डेट कर रही है।'
कौन हैं कश्मीरा?
कश्मीरा साउथ इंडियन फिल्मों में नजर भी आ चुकी हैं और वहीं फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। शायद इसी वजह से वह चेपॉक में मैच देखने पहुंचीं। कश्मीरा ने 'सिवाप्पू मंजल पचाई', 'विनारो भाग्यामू विष्णु कथा', 'राइडर' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ओटीटी सीरीज 'द फ्रीलांसर' में भी दिख चुकी हैं।
फैंस इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह भी कमेंट करते दिखे हैं कि आप पंजाब को क्यों सपोर्ट करती हैं? आपको चेन्नई को सपोर्ट करना चाहिए। कश्मीरा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कश्मीरा 28 साल की हैं और नेहल वढेरा से तीन साल बड़ी हैं। वहीं, नेहल वढेरा की बात करें तो, वह 25 साल के हैं।
कौन हैं नेहल वढेरा?
नेहल फिलहाल भारतीय क्रिकेट में पैर जमाने की कोशिश में हैं। पिछले दो सीजन से वह पंजाब किंग्स की टीम के साथ हैं और उन्हें भविष्य का सितारा माना जाता है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में भी पंजाब के लिए खेलता है। वह भारत-ए, इंडिया अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं।
वह पंजाब से पहले मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। वह अब तक 17 फर्स्ट क्लास मैचों में 37.66 की औसत से 904 रन, 16 लिस्ट-ए मैचों में 29.50 की औसत से 354 रन और 63 टी20 मैचों में 25.47 की औसत और 133.78 के स्ट्राइक रेट से 1172 रन बना चुके हैं।
नेहल वढेरा की आईपीएल यात्रा काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है, लेकिन उन्होंने हर मौके को भुनाते हुए खुद को साबित किया है। वढेरा ने अपना पहला टी20 मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2023 में खेला था, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अर्धशतक जड़े थे और तुरंत ही ध्यान खींचा था।
हालांकि आईपीएल 2024 उनके लिए आसान नहीं रहा। शुरुआती मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली, लेकिन जब मौका मिला तो उन्होंने 24 गेंदों में 49 रन की तेज पारी खेलकर अपनी काबिलियत दिखाई। उस सीजन में उन्होंने कुल छह मैच खेले, लेकिन टीम का प्रदर्शन खराब रहा और मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे नीचे रही।
इसके बाद 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया। वढेरा 30 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे, जहां चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपरजाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर बोली लगाई। आखिरकार पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
पंजाब किंग्स के लिए वढेरा का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पिछले सीजन 16 मैचों में 369 रन बनाए, औसत 30.75 और स्ट्राइक रेट 145 से ज्यादा रहा, जो उनके आईपीेल करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ सीजन साबित हुआ। वह टीम के मजबूत भारतीय कोर का अहम हिस्सा रहे और पंजाब को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
त्वचा हो ठंडी और दमकती, ये 5 मिनट के फेस पैक आजमाएं
चीनी CCTV मुद्दे पर Rahul Gandhi का वार, AI प्लेटफॉर्म पर भी सवाल
केतली से बने टेस्टी डिश, 7 रेसिपी जो आप मिस नहीं कर सकते
सियासी घमासान तेज: NIA पर ममता बनर्जी का तीखा हमला
मटर पनीर और नान को एयर फ्रायर में बनाने की ट्रिक
छत्तीसगढ़ पुलिस की मेहनत रंग लाई, DGP बोले- नक्सलियों की शक्ति खत्म
बिना सामान लिए भुगतान, अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
IPL में CSK का ओपनिंग प्लान परफेक्ट नहीं, जानें वजह
पुदुचेरी में चुनावी सियासत गरम: विजय ने जनता को दी बड़ी गारंटियां
12,300 हमले भी नहीं तोड़ पाए ईरान: पश्चिम एशिया की जंग क्यों बनी चुनौती