नई अपाचे आरटीआर 310 को लॉन्च
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टीवीएस ने नई अपाचे आरटीआर 310 पेश की है। यह बाइक 2.40 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 312सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 35.6 बीएचपी की पावर और 28.7एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
यह इंजन न सिर्फ कागज पर दमदार है, बल्कि राइडिंग के अनुभव में भी बेहतरीन साबित होता है। यह बाइक दमदार इंजन, स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस फीचर्स के चलते युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। कंपनी का दावा है कि थ्रॉटल रिस्पॉन्स अब और बेहतर हुआ है, जिससे गियर शिफ्टिंग ज्यादा स्मूद हो गई है। इस बाइक में ड्रैग टॉर्क कंट्रोल, स्लिपर क्लच, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो अब तक सिर्फ महंगी बाइक्स में ही देखने को मिलते थे। बाइक के डिजाइन में भी नयापन देखने को मिलता है, जिसमें ट्रांसपेरेंट क्लच कवर, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स और स्पोर्टी कलर स्कीम जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं। टीवीएस ने इस मॉडल के साथ पहली बार बीटीओ (बिल्ट टू ऑर्डर) किट्स भी पेश की हैं, जिसमें डायनमिक किट और डायनमिक प्रो किट जैसे ऑप्शन मिलते हैं।
डायनमिक किट में एडजस्टेबल सस्पेंशन और टीपीएमएस जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जबकि प्रो किट में कीलेस इग्निशन और लॉन्च कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। बाइक दो वैरिएंट्स बेस और मिड में उपलब्ध है, जहां मिड वैरिएंट में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मिलता है।
गांवों की कमाई पर महंगाई की मार, नाबार्ड सर्वे ने दिखाई नई तस्वीर
शेखर सुमन का भावुक वीडियो वायरल, छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ जताई नाराजगी
पुणे पुलिस का बड़ा ऑपरेशन सफल, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड भारत लाया गया
वाराणसी में पशु प्रेमियों में आक्रोश, चाकू के हमले में रॉटविलर की मौत, पिटबुल गंभीर घायल
UP में न्यायिक व्यवस्था पर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने बदला दागी वकीलों के मुकदमों का स्थान
किसकी लापरवाही से गई राहुल की जान? अवैध ब्रेकर को लेकर परिवार ने खोला मोर्चा
अमेरिका में H-1B वीजा पर सख्ती की तैयारी, जानें नए बिल का भारतीयों पर संभावित असर
मैदान से पहले इंडिया हाउस में टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले भारतीय उच्चायुक्त से हुई मुलाकात
भोपाल मेट्रो का विस्तार तेज, 4 नई ट्रेनें शामिल; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
'रामायण' की नई 'सीता' पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया, साई पल्लवी पर कही दिल की बात