गंगा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग से दिखा पराक्रम
भारत के इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से होकर गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे पर निर्मित हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों ने नाईट लैंडिंग शो किया. इस दौरान हवाई पर बनी नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी पर टच करते हुए कई लड़ाकू विमानों ने पराक्रम दिखाया. इस दौरान जिसने भी इस प्रदर्शन को देखा वह देखता ही रह गया. मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे पर जलालाबाद तहसील के पीरु गांव के पास 3.9 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर एयर शो का भव्य आयोजन किया गया.
इस हवाई पट्टी पर दिन में दोपहर 12:30 बजे के बाद राफेल, जैगुआर, सुखोई और मिराज जैसे विमानों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया. इस एयर शो की खास बात यह रही कि भारत के इतिहास में पहली बार किसी हवाई पट्टी पर वायुसेना के लड़ाकू विमान ने आपातकालीन लैंडिंग करने के साथ उड़ान भरी. रात्रि लगभग 10:30 बजे के बाद शुरू हुए इस दमदार प्रदर्शन में लड़ाकू विमान ने अपना पूरा दाम कम दिखाते हुए वायुसेना की समृद्धि और वीरता का परिचय दिया है.
वायुसेना ने शक्ति और साहस का दिया परिचय
वायुसेना ने यह साबित कर दिया कि भारतीय सेना अपनी शक्ति और साहस के लिए जानी जाती है. यह हवाई पट्टी देश की एकलौती नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी है, जिसमें रात के समय भी बिनी किसी रुकावट के लड़ाकू विमान उतर सकते हैं. हाईवे पर हवाई पट्टी बनाने का मुख्य उद्देश्य युद्ध की स्थिति में बमबारी के दौरान एयरबेस की हवाई पट्टी नष्ट होने की स्थिति में हाईवे की हवाई की पट्टी को इस्तेमाल आपालकाल में किया जा सके.
3.50 किमी. में बनी आधुनिक हवाई पट्टी
इस एयर शो का उद्देश्य युद्ध या आपदा के समय इस एक्सप्रेस-वे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ही शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर तैयार 3.50 किलोमीटर लंबी आधुनिक हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था. यहां वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन-रात लैंडिंग कर सकेंगे. साथ ही फाइटर प्लेन यहां पूर्वाभ्यास भी कर सकेंगे. सुरक्षा के दृष्टिकोण से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत
अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कदम, पूरे मानसून सत्र तक लोकसभा में एंट्री पर रोक
भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
OBC आरक्षण मामले में कोर्ट में तीखी बहस, सामान्य वर्ग ने रखे विस्तृत तर्क
वकीलों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, दिल्ली लाठीचार्ज पर कानपुर में गरजा विरोध
जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, डेब्यू का इंतजार खत्म; त्सिगा पहली बार टीम में
वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद