पुलिस ने सौतेली मां को किया गिरफ्तार, 10 साल के बच्चे की हत्या का आरोप
अमेरिका से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सौतेली मां अपने 10 साल के बच्चे के ऊपर बैठ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 10 साल के बच्चे का नाम डकोटा लेवी स्टीवंस और उसकी मां का नाम जेनिफर विल्सन बताया जा रहा है।
जेनिफर विल्सन का वजन 154 किलो बताया जा रहा है, जेनिफर ली विल्सन कई मिनट तक उनके ऊपर बैठी रहीं, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि बच्चा दिखावा कर रहा है अपनी परेशानी को बढ़ा-चढ़ाकर बता रहा है।
बच्चे की गर्दन और छाती पर थे चोट के निशान
25 अप्रैल, 2023 को पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने देखा, लड़का बेहोश हो गया था और उसकी नब्ज नहीं चल रही थी।
अधिकारियों ने उसे होश में लाने की कोशिश की तो उन्होंने डकोटा की गर्दन और छाती पर चोट के निशान देखे। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विल्सन ने पुलिस को बताया कि उसका इरादा बच्चे को मारने का नहीं था, उसने बताया कि बच्चा डकोटा बार-बार घर के बाहर या पड़ोसी के घर जा रहा था। उसने सजा देने के लिए ये सब किया।
5 मिनट तक लड़के के ऊपर बैठी रही
महिला ने कबूल किया कि वह लगभग पांच मिनट तक छोटे लड़के पर बैठी रही। जब डकोटा ने हिलना बंद कर दिया, तो उसे लगा कि वह दिखावा कर रहा है। हालांकि, उसकी पलकों की जांच करने और उन्हें पीला होते देखने के बाद, उसने सीपीआर शुरू किया और 911 पर कॉल किया।
अदालत में दायर एक याचिका में विल्सन ने दावा किया कि उसने उसे पकड़ लिया होगा या वह जमीन पर गिर गया होगा, लेकिन उसका इरादा केवल उसे भागने से रोकना था।
कितना था बच्चे और मां का वजन?
शव परीक्षण रिपोर्ट से पता चला कि डकोटा की मौत मेकेनिकल एस्पेक्सिया से हुई थी और मौत के तरीके को हत्या माना गया। उसे लीवर और फेफड़ों से रक्तस्राव सहित गंभीर आंतरिक चोटें आईं। रिपोर्ट के अनुसार, डकोटा का वजन केवल 91 पाउंड और लंबाई 4'10" बताई गई, जबकि विल्सन की लंबाई 4'11" और वजन 340 पाउंड था।
घटना के गवाह एक पड़ोसी ने अधिकारियों को बताया कि डकोटा मेडिकल इमरजेंसी से पहले उसके घर भागकर गया था और उससे उसे गोद लेने के लिए कहा था क्योंकि उसके माता-पिता ने उसको पहले चेहरे पर मारा था। इसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया और 6 साल की सजा सुनाई है।
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताई वजह