पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायपुर|छत्तीसगढ़ की कंटेंट क्रिएटर और DSP की बेटी निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर मिली गैंगरेप और अपहरण की धमकियों ने प्रदेश में सनसनी फैला दी है. इसका खुलासा तब हुआ जब इंस्टाग्राम पर संचालित एक ‘नशा मुक्ति’ ग्रुप के नाम पर चल रही इस साजिश सामने आई और आरोपियों के आपत्तिजनक चैट्स पीड़िता तक पहुंचे. मामले के सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|
DSP की बेटी को गैंगरेप की धमकी
मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप ‘नशा मुक्ति’ के नाम से चलाया जा रहा था, जिसमें कुछ युवक निवेदिता मंडावी की तस्वीरें साझा कर उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे. इतना ही नहीं, चैट्स में उनके अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म जैसी गंभीर आपराधिक साजिश की बातें भी सामने आईं. करीब दो महीने पहले लीक हुए इन चैट्स के जरिए इस घिनौनी योजना का खुलासा हुआ. बता दें कि, निवेदिता के पिता पुलिस विभाग में DSP के पद पर हैं|
चैट्स वायरल होते ही मामला दर्ज
इस मामले की जानकारी मिलने पर निवेदिता मंडावी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इस संबंध में एक वीडियो भी साझा किया, जिसके बाद यह मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर लोग कर रहे समर्थन घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश देखने को मिला. बड़ी संख्या में यूजर्स निवेदिता के समर्थन में वीडियो और पोस्ट साझा कर रहे हैं. आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे समाज और सोशल मीडिया की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है|
पांच आरोपी गिरफ्तार
केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल के अनुसार, इंस्टाग्राम ग्रुप में अश्लील टिप्पणियां और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी आरोपी केशकाल, भानुप्रतापपुर और कोंडागांव क्षेत्र के निवासी हैं|उन्होंने आगे कहा कि, पहले रायपुर में जीरो FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद मामला केशकाल ट्रांसफर कर विधिवत रिपोर्ट दर्ज की गई. आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है|
डरावना मगरमच्छ नहीं, गांव का साथी था गंगाराम; भावुक कर देगी इसकी कहानी
दतिया उपचुनाव में BJP की जीत तय: सिंधिया, NEET पेपर लीक पर भी रखी अपनी बात
वायरल सेलिब्रेशन पर वैभव सूर्यवंशी का खुलासा, बोले- यह संदेश उसी के लिए था
इजरायल में भारतीय समुदाय को झटका, मजदूर की हत्या के बाद शुरू हुई जांच
मॉस्को हादसे में बाल-बाल बचीं अन्ना, पावर बैंक की बैटरी बनी मुसीबत
विपक्ष के तेवर तीखे, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच संसद में गतिरोध
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भेजा गया जेल
दुर्ग में दुर्लभ करैत की दस्तक, दक्षिण एशिया में गिने-चुने मिलते हैं ऐसे सांप