राहुल चाहर सरे काउंटी क्रिकेट खेलने नजर आयेंगे
भारतीय स्पिनर राहुल चाहर अब सरे की ओर से इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने हुए नजर आयेंगे। राहुल को सरे ने हैम्पशर के ख़िलाफ होने वाले सत्र के अंतिम मैच के लिए शामिल किया है। सरे का प्रयास चौथी बार काउंटी चैंपियनशिप ख़िताब अपने नाम करना है। चाहर को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नियमों के अनुसार, सितंबर की शुरुआत में सरे के लिए खेलने के लिए पंजीकृत किया गया था। नॉटिंघमशर के खिलाफ मैच में सरे को 20 रनों से हार मिली जिसका मतलब था कि ख़िताबी दौड़ का नियंत्रण नॉटिंघमशर के हाथ में चला गया।
चाहर नियमित रूप से राजस्थान के लिए रणजी ट्रॉफ़ी में खेलते रहे हैं और इस सत्र के आईपीएल में भी सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए एक उतरे थे। कुल मिलाकर, उन्होंने 24 प्रथम श्रेणी मैचों में 26.12 की औसत से 87 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 148 रन देकर 9 विकेट रहा है। उन्होंने 2019 और 2021 के बीच भारत के लिए एक वनडे और छह टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। उन्होंने 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस की खिताबी जीत में जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। चाहर ने कहा, मैं इस हफ़्ते के मैच के लिए सरे से जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं। मैं यहां प्रभाव डालने और सीजन के आखिरी मैच में टीम की सहायता करने आ रहा हूं।
उन्हें सरे के दोनों मौजूदा स्पिन गेंदबाजों , विल जैक्स और कैम स्टील के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया है। क्लब के हाई-परफ़ॉर्मेंस सलाहकार, एलेक स्टीवर्ट ने कहा, राहुल को टीम में शामिल करने से हमें एक और स्पिन गेंदबाजी विकल्प मिल गया है। उन्होंने कहा, हमें हमेशा से पता था कि सत्र के आखिरी दौर में हमारे खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे और हमने संभावित मैदानों और जिस प्रतिद्वंद्वी टीम से हम खेल रहे हैं, उसे देखते हुए उसी के अनुसार योजना बनाने का प्रयास किया। स्टीवर्ट ने कहा, हमने पहले साई किशोर को सत्र के आख़िरी चरणों में वापसी के लिए चुना था पर वह सर्जरी के कारण उपलब्ध नहीं हैं।
सावन से पहले अंडों की महंगाई, एक अंडे के लिए चुकाने पड़ रहे ₹9
क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? मध्य पूर्व संकट के बीच सामने आई बड़ी तस्वीर
झंडू कुमार के ऐतिहासिक कांस्य पर देशभर में खुशी, पीएम मोदी ने कहा- भारत को किया गौरवान्वित
भारतीय टीम में वापसी को लेकर अश्विन का बड़ा दावा, शमी-भुवनेश्वर की तुलना चर्चा में
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP और सरकार की बैठक पर टिकी निगाहें
पटना दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन और चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
छात्र आंदोलन के बीच बिहार बंद, ड्रोन निगरानी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम