रिश्तों को किया शर्मसार, दोस्ती की आड़ में किया गया शोषण
जबलपुर: कुंडम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला को दोस्ती के जाल में फंसाकर उसका यौन उत्पीड़न करने और बाद में उसे डरा-धमकाकर ब्लैकमेल करने का एक बेहद गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित 26 वर्षीय महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी की प्रताड़ना के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि करीब पांच वर्ष पहले वह एक सामाजिक समारोह में शामिल होने गई थी। इसी कार्यक्रम के दौरान सुकेश झारिया नाम के एक युवक ने उसे देखा था। इसके बाद आरोपी सुकेश ने कहीं से महिला का मोबाइल नंबर जुगाड़ कर लिया और उससे लगातार फोन पर बातचीत करने लगा।
बहला-फुसलाकर बुलाया और किया गलत काम
धीरे-धीरे आरोपी ने महिला को अपनी मीठी-मीठी बातों के झांसे में ले लिया। इसके बाद 20 अप्रैल 2025 को उसने महिला को मिलने के बहाने एक तय स्थान पर बुलाया, जहाँ उसने महिला की मर्जी के खिलाफ गलत काम किया। इस घटना के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।
दूरी बनाने पर परिवार और पंचायत की दी धौंस
कुछ समय बाद जब पीड़ित महिला को अपनी गलती का अहसास हुआ, तो उसने आरोपी से पूरी तरह दूरी बनाने और बातचीत बंद करने का प्रयास किया। इस पर आरोपी सुकेश भड़क गया और उसने महिला पर दोबारा मिलने के लिए मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया।
जब महिला ने उसकी बात मानने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी उसे गंभीर अंजाम भुगतने की धमकियां देने लगा। आरोपी ने डराते हुए कहा कि वह महिला के पति, सास, ससुर और गांव की पंचायत को बुलाकर उसके बारे में सब कुछ बता देगा और उसे पूरे समाज में कहीं का नहीं छोड़ेगा।
प्रताड़ना से तंग आकर पहुंची थाने
आरोपी की इस रोज-रोज की प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार पीड़ित महिला ने कानून का दरवाजा खटखटाया। कुंडम थाना पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर आरोपी सुकेश झारिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
अमेरिका में होगा 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, भारत में इस दिन और समय होगा रिलीज
प्रशासनिक फेरबदल: IAS अशोक बर्णवाल को मिली मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी
68,378 उपभोक्ताओं की बिजली बिल में राहत, टाइम ऑफ डे योजना से ₹1.12 करोड़ की बचत
सांप से हत्या के सनसनीखेज केस में बड़ा खुलासा, करैत सप्लाई करने वाला आरोपी पकड़ा गया
60 घंटे से नहीं थम रही बारिश, मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली की महाकाल नगरी में हाजिरी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
पेपर लीक विवाद पर सरकार का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी ने किए अहम ऐलान
ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसला, सावन लगते ही लागू होंगे नए दर्शन नियम
राजधानी में मेट्रो सेवा प्रभावित: आज फिर कई स्टेशन बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह