वंदे मातरम मुद्दे पर रुबीना इकबाल ने बदला रुख, कहा- माफी चाहती हूं
इंदौर। वंदे मातरम विवाद के मामले में कांग्रेस की महिला पार्षद रुबीना इकबाल खान एमजी रोड थाने पहुंचीं, जहां पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए. मामला तूल पकड़ने और कानूनी कार्रवाई शुरू होने के बाद पार्षद रुबीना इकबाल खान ने अपने बयान से यू-टर्न लेते हुए माफी मांग ली है. उन्होंने अपने कथित अपशब्दों को लेकर खेद जताया है. रुबीना से पहले फौजिया शेख अलीम भी अपने बयान दर्ज कराने एमजी रोड थाने पहुंच चुकी थीं।
बयान पर पार्षद ने दी सफाई
इंदौर के वार्ड 39 से कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने वंदे मातरम विवाद के दौरान दिए गए अपने बयान पर अब सफाई दी है. उन्होंने बीजेपी पार्षदों और अपनी ही पार्टी को लेकर दिए गए बयान पर खेद व्यक्त किया है. रुबीना इकबाल खान ने कहा कि उनके बयान से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह इसके लिए खेद प्रकट करती हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह पिछले 15 वर्षों से परिषद में शामिल हो रही हैं और उन्होंने कभी भी राष्ट्रीय गीत या राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया. वह पहले भी उसका सम्मान करती थीं और अब भी उसका सम्मान करती हैं. हालांकि, आगे वंदे मातरम गाने के सवाल को उन्होंने टाल दिया, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है।
अन्य पार्षदों से भी हुई पूछताछ
एमजी रोड थाने पर कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान बयान दर्ज कराने पहुंचीं. उनसे पहले कांग्रेस की ही एक अन्य पार्षद फौजिया शेख अलीम से पुलिस करीब चार घंटे तक पूछताछ कर चुकी है. अब इसी कड़ी में रुबीना इकबाल खान से भी मामले को लेकर विस्तृत जानकारी ली जा रही है. बीजेपी पार्षद दल ने दोनों महिला पार्षदों पर वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी. इसके लिए संभागायुक्त कार्यालय और एमजी रोड थाने में आवेदन भी दिया गया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पार्षदों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत
अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कदम, पूरे मानसून सत्र तक लोकसभा में एंट्री पर रोक
भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
OBC आरक्षण मामले में कोर्ट में तीखी बहस, सामान्य वर्ग ने रखे विस्तृत तर्क
वकीलों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, दिल्ली लाठीचार्ज पर कानपुर में गरजा विरोध
जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, डेब्यू का इंतजार खत्म; त्सिगा पहली बार टीम में
वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
महिला से विवाद पड़ा भारी, रीवा कलेक्टर ने वेंडर को लगाई जमकर फटकार