वेद विद्यालय में शिक्षक की करतूत उजागर, छात्र से की मारपीट
उज्जैन|महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के अंतर्गत संचालित आदर्श वेद विद्यालय में पढ़ने वाले एक वेदपाठी छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. शिक्षक द्वारा छात्र को छड़ी से बेरहमी से पीटने के आरोप में रविवार को चिंतामन थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा|
पीड़ित छात्र की स्थिति पर सस्पेंस
जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्र पंजाब का रहने वाला है. हालांकि घटना के बाद बच्चे की स्थिति क्या है और उसके परिजनों को इस बारे में सूचित किया गया है या नहीं, इसे लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं प्रतिष्ठान प्रबंधन भी इस मामले पर कुछ भी कहने से बचता नजर आ रहा है|
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला
बताया जा रहा है कि शनिवार को विद्यालय के शिक्षक दत्तदास सेवड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह छात्र की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया.
शिक्षकों पर दबाव का भी आरोप
सूत्रों के मुताबिक वेद विद्या प्रतिष्ठान के अंतर्गत आने वाले शिक्षकों पर पिछले कुछ समय से दबाव और प्रताड़ना का माहौल बना हुआ है. इसी तनाव के चलते शिक्षक अपनी नाराजगी छात्रों पर उतार रहे हैं. वायरल वीडियो में भी घटना की गंभीरता साफ तौर पर देखी जा सकती है|
पुलिस जांच में जुटी
मामले में पुलिस का कहना है कि घटना 15 मार्च की रात को आवासीय परिसर में घटी है. यह संस्थान वैदिक शिक्षा प्रदान करता है और इसके लिए ही प्रसिद्ध है और शहर के विभिन्न हिस्सों से छात्रों को यहां शिक्षा दी जाती है. इस पूरे मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 और 296 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है|
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच