तेजस्वी यादव केंद्र और नीतीश कुमार पर हमलावार
पटना । रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में लालू प्रसाद और उनके परिवार से ईडी लगातार पूछताछ कर रही है। 18 मार्च को राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से पूछताछ हुई, अब लालू प्रसाद से पूछताछ हो रही है। इस बीच तेजस्वी यादव केंद्र और नीतीश कुमार पर हमलावार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हो गई है।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार को ऐसा सीएम नहीं चाहिए जो दूसरों के पैर पकड़े। उन्होंने कहा कि सीएम निडर होना चाहिए। इस दौरान तेजस्वी पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पैर छूने से पीएम मोदी मनबढ़ हो गए हैं। बिहार का सीएम निडर और विजन वाला होना चाहिए। तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी की टीमें बिहार की तरफ आएगी, क्योंकि बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। कानून का पालन करने वाले लोग हैं, बुलाने पर वे जाते हैं। लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है।
तेजस्वी ने कहा कि अगर वे राजनीति में नहीं होते, तब कोई केस नहीं होता। तेजस्वी ने कहा कि उन्हें याद भी नहीं है कि ईडी और सीबीआई ने उनके परिवार को कितनी बार पूछताछ के लिए बुलाया है। लेकिन वे कानून का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग डरे हुए हैं और घबराए हुए हैं। तेजस्वी ने मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे बिहार में अगली सरकार बनाएंगे।
दिल्ली कैपिटल्स vs आरसीबी: क्या अपने 100वें होम मैच को जीत के साथ यादगार बनाएगी बेंगलुरु?
पंकज चौधरी और पीएम मोदी के बीच घंटों मंथन: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े धमाके के आसार
ग्लोबल तनाव घटा, सेंसेक्स बढ़ा: निवेशकों के लिए राहत भरा रहा यह कारोबारी हफ्ता
बाबर और शाहीन की टीम में वापसी; कोच सरफराज के साथ नई रणनीति तैयार
क्या श्रेयस अय्यर की होगी टी20 टीम में वापसी? इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान
रूस से कच्चे तेल का आयात तीन गुना बढ़ा; भारत बना रूसी ईंधन का सबसे बड़ा खरीदार
महिला आरक्षण कानून सुरक्षित, पर सीटों के विस्तार पर छिड़ा सियासी घमासान
बंगाल का महाशनिवार: रैलियों, रोड शो और छापों के बीच अंतिम दौर में पहुँचा चुनाव प्रचार
इंग्लैंड छोड़ कोलकाता आएंगे मैकुलम? आईपीएल 2027 के लिए केकेआर ने शुरू की तैयारी