विवाद और हादसे के बीच बढ़ा तनाव, नए बयान से हलचल
पारिवारिक विवाद के बाद यूट्यूबर यूके राइडर अनुराग डोभाल का कार एक्सीडेंट हुआ। बीते दिनों मैनेजर ने बताया था कि अनुराग की हालत गंभीर है। मंगलवार देर रात अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना हेल्थ अपडेट बताया। साथ ही अपने परिवार पर भी तंज कसा है।
अनुराग ने पोस्ट में क्या कहा?
मंगलवार देर रात अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। जिसमें वह लिखते हैं, ‘कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा, जिस रास्ते पर गया था, वहां से आना नामुकिन था। मेरे लिए ये सब एक चमत्कार से कम नहीं है।’ इस तरह वह एक्सीडेंट के बाद मिली जिंदगी को एक नई शुरुआत की तरह देख रहे हैं।
अपने परिवार पर कसा तंज
आगे पोस्ट में अनुराग डोभाल अपने परिवार पर तंज भी कसते हैं। दरअसल, पारिवारिक विवाद के बाद ही यूट्यूबर का एक्सीडेंट हुआ था। एक्सीडेंट के बाद भी परिवार वाले उससे मिलने नहीं आए। शायद इस बात का दुख अनुराग है। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘एक अनाथ हूं आज। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा? क्या करूंगा? लेकिन एक नया जन्म मिला है तो कुछ तो सोचा होगा भगवान ने। बहुत सारे लोग परेशान हैं मेरे लिए। मैं फिलहाल आईसीयू से बाहर हूं और सुरक्षित हूं। शुक्रिया जो लोग साथ हैं।’
क्यों हुआ था अनुराग और परिवार के बीच विवाद
यूट्यूबर अनुराग ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि पत्नी रितिका उसे छोड़कर चली गई है। वह सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहा है। अपनी वीडियो में अनुराग ने कहा था, ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं? इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। पांच दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।' इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए। कुछ लोगों ने अनुराग की हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा तो कुछ लोगों ने उनको सपोर्ट किया।
लाइव स्ट्रीम के दौरान हुआ एक्सीडेंट
अनुराग डोभाल परिवार के साथ हुए विवाद के बार लाइव स्ट्रीम करते हुए कार चला रहे थे। इस दौरान ही यूट्यूबर का एक्सीडेंट हाे गया। इसके बाद कई लोग उसके सपाेर्ट में उतर आए हैं। लेकिन अनुराग के भाई कलम ने अलग ही कहानी सोशल मीडिया पर बताई, उसने अनुराग को ही दोषी ठहराया, खराब व्यवहार का जिक्र सबके सामने किया।
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
संसद में सियासी टकराव तेज, राज्यसभा की कार्यवाही रुकी और लोकसभा में हंगामा
पथराव मुद्दे पर बिहार विधानसभा में बवाल, सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक
'जन नायकन' में विजय की फीस सबसे ज्यादा, जानिए किस स्टार ने कितने करोड़ किए चार्ज
जंगली सियार का आतंक, घर में घुसते ही सात लोगों पर हमला; गांव में दहशत फैल गई
सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, सोनम रघुवंशी को तीन हफ्ते में जेल लौटने का आदेश
Infosys के नतीजों से पहले बाजार सतर्क, शेयर गिरा; कमाई और ग्रोथ पर फोकस
16 रन बनाकर अभिषेक शर्मा हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, क्रिकेट जगत की नजरें मुकाबले पर