प्रशासन ने इलाके को घेरा, सुरक्षा बढ़ाई गई
वाराणसी जिले| के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास मंगलवार की सुबह मकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से भाई और बहन की मौत हो गई। ब्लास्ट से गिरे मकान के मलबे में दबकर परिवार के बुजुर्ग समेत चार सदस्य घायल हो गए। मौके पर वरुणा जोन की पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड ने छानबीन की। सभी घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां ओम कुमार चौधरी (30) और प्रीति (27) की मौत हो गई। जबकि परिवार के अमन चौधरी (31), बुजुर्ग गिरजा देवी (60) घायल हैं। तस्वीरों में देखें- अपडेट
मलबा हटाने की प्रक्रिया में नगर निगम की टीम जुटी हुई है। फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता छानबीन कर रही है।
घटनास्थल पर चश्मदीद डॉ. राजकुमार मौर्य ने बताया कि सुबह 7.30 बजे के पास अचानक से तेज धमाका हुआ। बाहर निकलकर देखा तो मलबे में दबे लोग चीख पुकार रहे थे। सभी ने आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
उधर, मोहल्ले का एक व्यक्ति अपने कुत्ते को लेकर गली से गुजर रहा था तभी तेज विस्फोट हुआ। मकान का मलबा तुरंत गली में फैल गया। अंदर लोग दब गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहत बचाव कार्य शुरू किया। अंदर फंसे लोगों को मलबे के बाहर निकाला गया। फिर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में ओम कुमार चौधरी (30) और प्रीति (27) की मौत हो गई। जबकि परिवार के अमन चौधरी (31), बुजुर्ग गिरजा देवी (60) घायल हैं।
वहीं हादसे के बाद मौके पर वरुणा जोन की पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड ने छानबीन की। साथ ही जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया।
गैस सिलिंडर में रिसाव से हुआ ब्लास्ट
घटना की जानकारी मिलने पर एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन, एडीएम आलोक वर्मा व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एडीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंचे तो पता चला कि एक महिला गिरजा देवी अपने तीन बच्चों के साथ जर्जर मकान में रहती थीं।मंगलवार की सुबह गिरजा देवी खाना बना रही थीं, इसी दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते ब्लास्ट हुआ। जिससे मकान गिर गया और इसमें तीनों बच्चों समेत गिरजा देवी दब गईं।भाई- बहन की मौत से मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों में चीख-पुकार मच गई। वहीं स्थानीय लोग सहम गए हैं। उनका कहना है कि आबादी के बीच ब्लास्ट हुआ, लेकिन गनीमत रही कि अन्य मकान जद में नहीं आए।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर