कलेक्टर ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने गुरुवार को खजुराहो में मंदिरों से संबंधित समस्याओं के संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, जबलपुर मण्डल अधीक्षण के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें जबलपुर सर्किल एएसआई अधीक्षण डॉ. शिवाकांत बाजपेयी, खजुराहो उपमंडल प्रभारी दीक्षांत चवारे उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने कहा कि वेस्टर्न ग्रुप ऑफ टेम्पल्स की तर्ज पर ईस्टर्न ग्रुप ऑफ टेम्पल्स को भी विकसित करें। साथ ही ननौरा तालाब के सौंदर्यकरण से संबंधित कार्य के लिए भी निर्देशित किया और खजुराहो के संपूर्ण विकास के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। जिससे स्थानीय मुद्दे आसानी से सुलह हो सकें। साथ ही कलेक्टर ने ललगुवां महादेव एवं प्राचीन मंदिरों के विकास कार्यों के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें
इंटरनेट सेवाएं ठप होने की आशंका, RBI ला सकता है 100, 200, 500 के नए नोट
क्या सूर्यवंशी तोड़ पाएंगे बुमराह की गेंदों का जाल?
बंदियों की सुरक्षा और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने का ध्यान