क्या सूर्यवंशी तोड़ पाएंगे बुमराह की गेंदों का जाल?
आईपीएल में अक्सर मैच अप की बात की जाती है। आज इस सीजन का सबसे बड़ा मैच अप सामने आ सकता है। आज एक ऐसा आमना-सामना देखने को मिल सकता है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मैच अप है 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह का मुकाबला। आज राजस्थान रॉयल्स की टीम की टक्कर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से है। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। बुमराह और वैभव की टक्कर आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकती है।
वैभव सूर्यवंशी: छोटा पैकेट, बड़ा धमाका
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में अपने पहले आईपीएल शतक के साथ क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। गुजरात के खिलाफ 210 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन ठोक दिए थे। उस मैच में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज बेबस नजर आए। पूरे सीजन में उन्होंने सात मैचों में 252 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 36 का और स्ट्राइक रेट 206.55 का रहा था।
2026 में भी जारी है फॉर्म
आईपीएल 2026 में भी वैभव का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब तक खेले दो मैचों में उन्होंने 83 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 41.5 का और स्ट्राइक रेट 237.14 का रहा है। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ा है। वैभव ने इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 52 रन और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली।
अब सामने हैं बुमराह
अब वैभव के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी। बुमराह आईपीएल में 147 मैचों में 183 विकेट ले चुके हैं और वह दिग्गज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उनकी यॉर्कर गेंदें, स्लोअर बॉल और डेथ ओवर में सटीक लाइन लेंथ किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।
पहली बार आमना-सामना
यह पहला मौका होगा जब वैभव सीधे बुमराह का सामना करेंगे। पिछले सीजन में जब राजस्थान और मुंबई भिड़े थे, तब वैभव दीपक चाहर की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे और बुमराह को गेंदबाजी का मौका ही नहीं मिला था।
पहले भी बड़े गेंदबाजों से टक्कर
वैभव ने पहले भी अनुभवी गेंदबाजों का सामना किया है। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 10 गेंदों में 15 रन बनाए थे। वहीं रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ वह आठ गेंदों में सिर्फ पांच रन ही बना सके थे। यानी अनुभव मिला है, लेकिन बुमराह का स्तर अलग है।
मुंबई की रणनीति अहम
मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में दीपक चाहर और बुमराह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की थी। अगर वैभव, दीपक चाहर की शुरुआती चुनौती पार कर लेते हैं, तो बुमराह के खिलाफ असली मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक तरफ युवा जोश और बेखौफ बल्लेबाजी, दूसरी तरफ अनुभव और सटीक गेंदबाजी। यह मुकाबला सिर्फ रन और विकेट का नहीं, बल्कि धैर्य और स्किल की असली परीक्षा होगा।
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज
CJP आंदोलन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर क्यों उठ रहे सवाल?
सरकार बोली- आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान; CJP को चार बार दिया न्योता
कांग्रेस ने NEET पेपर लीक को लेकर सरकार से मांगा जवाब, जयराम रमेश का तीखा बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- न्याय में तेजी लाने के लिए जरूरी है फास्ट-ट्रैक कोर्ट
'डर को मारो गोली…' श्रेयस अय्यर के इस संदेश से जोश में टीम इंडिया, आज जिम्बाब्वे से मुकाबला
भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा दांव, अंतिम समय में टीम में बदलाव
साडा क्षेत्र में आएगा बड़ा निवेश, ग्वालियर को मिलेगा टेक हब का दर्जा