पुलिस विभाग ने दिखाई संवेदनशीलता, रिटायर्ड कर्मी से की मुलाकात
कोरबा|मोरगा चौकी प्रभारी मंतगुराम मरकाम ने आज अपने कर्मचारियों के साथ मोरगा चौकी क्षेत्र के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी धनी राम राठौर को उनके घर जाकर सम्मानित किया। उन्हें साल श्रीफल भेंट कर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सराहा गया। यह सम्मान धनी राम राठौर के परिवार और समाज के लिए भी गर्व का क्षण है धनी राम राठौर ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कोरबा जिले के अलावा कई अन्य जिलों में भी सेवाएं दीं। धनी राम राठौर ने अपना पूरा समय थाना चौकियों में बिताया। उनकी सेवा के दौरान, उन्होंने कई अपराधों का सफलतापूर्वक खुलासा किया।उन्होंने अनेक लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस समर्पित सेवा को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके परिवार और मित्रों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। विभाग के अधिकारियों ने भी उनकी सेवा और समर्पण को हमेशा याद रखने की बात कही।सम्मान समारोह में धनी राम राठौर के परिवार और मित्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्हें साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। धनी राम ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है। यह उनकी उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण है।जिले में कई ऐसे सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी हैं। संबंधित थाना चौकी प्रभारी उनके घर पहुंचकर उनका सम्मान कर हाल-चाल जान रहे हैं। इसका उद्देश्य उनका हौसला बुलंद रखना है। इसी तरह सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का हाल-चाल जाना जा रहा है, जिससे उनके जीवन शैली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला