कार्रवाई से बचने के लिए बाबू ने अधिकारियों से की बदसलूकी
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के कलेक्टर भवन से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया. यहां ट्राइबल विभाग में पदस्थ बड़े बाबू आशुतोष मिश्रा ने सरकारी सेवा की गरिमा को धूमिल कर दिया है. बड़े बाबू अशुतोष मिश्रा अपने दफ्तर में जिस सीठ पर बैठकर काम करते है उसी पर वह सोते हुए पाए गए. इसके बाद जो हुआ वह वाकई हैरान कर देने वाला है।
नींद डिस्टर्ब हुई तो देने लगे गाली
दरअसल जब वहां मौजूद कुछ लोग बड़े बाबू की इस हरकत का वीडियो बनाने लगे और उनसे सवाल किया गया कि आखिर वो काम करने की जगह सो क्यों रहे हैं तो बाबू ने उचित व्यवहार करने की जगह अक्रामक रुख अपना लिया और गाली-गलौच पर उतर आए. बडे़ बाबू की नींद डिस्टर्ब हुई तो उन्होंने एक तरफ से सभी को गाली देना शुरु कर दिया।
कलेक्ट्रेट के अंदर हाई-वोल्टेज ड्रामा
वायरल हो रहे वीडियो में बाबू स्पष्ट रूप से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि “जो उखाड़ना है उखाड़ लो, मेरी नौकरी कोई नहीं छीन सकता.” दफ्तर के भीतर इस तरह का हाई-वोल्टेज ड्रामा और अनुशासनहीनता प्रशासन के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करती है. अब यह देखना बाकी है कि ज़िला प्रशासन इस गुस्ताखी और लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारी के खिलाफ क्या दंडात्मक कार्रवाई करता है।
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश